Congress Rally in Jogbani Public Outrage Against Government अररिया: आम लोगों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश: कांग्रेस, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCongress Rally in Jogbani Public Outrage Against Government

अररिया: आम लोगों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश: कांग्रेस

जोगबनी, हि प्र सोमवार को जोगबनी मुख्य बाजार में कांग्रेस पार्टी के

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 2 June 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
अररिया:  आम लोगों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश: कांग्रेस

जोगबनी, हि प्र सोमवार को जोगबनी मुख्य बाजार में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्में जन आक्रोश बैठक सह सभा का आयोजन किया गया । इसमे उपस्थित कांग्रेस जनों ने कहा कि आम लोगों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। कार्यक्रम में फारबिसगंज विधानसभा प्रभारी अंशु पांडे ने कहा कि माई बहन योजना के तहत हमारी जहां सरकार है वहां 2500 रूपये हर माह महिलाओं के खाते में दिया जा रहा है अब ये योजना बिहार में भी सरकार बनते ही लागू होगी। इसकी गारेंटी कांग्रेस दे रही हैं। वहीं जिला अध्यक्ष शाद अहमद ने कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रम जैसे घर घर झंडा लगाना, जनाक्रोश बैठक आयोजित करना, सामुदायिक बैठक और महिलाओं के लिए माई बहन योजना के तहत महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में वक्ताओं ने कहा बिहार सरकार पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है। जनता इस बार मन बना चुकी हैं इस सरकार को उखाड़ फेंकने का। इस मौके पर संजीव शेखर, गुलाबचंद ऋषिदेव, प्रदीप कर्ण, मृत्युंजय पांडे ने अपनी बात रखी। संचालन कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरीश राहुल ने किया। इस मौके पर बदरूजम्मा उर्फ बद्दो, अंजार अहमद, कंचन विश्वास, रवि शर्मा, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद अजरूद्दीन रामबिलास साह आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।