खगड़िया : सशक्त महिलाएं देश को बना रही है आत्मनिर्भर
खगड़िया में जीविका के तुलसी ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में राकेश कुमार ने बताया कि सशक्त महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कई परिवारों ने समाज में...

खगड़िया, एक प्रतिनिधि। सशक्त महिलाएं आज आत्मनिर्भर परिवार, समाज और देश का निर्माण कर रही है। हाल के दिनों में सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर दर्जनों परिवार न सिर्फ आत्मनिर्भर हुई हैं बल्कि समाज मे एक अलग पहचान बनाकर लोगों को प्रेरणा दे रही हैं। यह बातें पसराहा थाना के स्वास्थ्य उपकेंद्र, सोनडीहा के प्रांगण में मंगलवार को जीविका के तुलसी ग्राम संगठन की सदस्यों के बीच महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका के गोगरी प्रखंड समन्यवक राकेश कुमार ने संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महिला संवाद कर्यक्रम प्रखंड प्रमिला कुमारी के माध्यम से एकता सीएलएफ के अंतर्गत अलग-अलग पंचायत में आयोजित किया जा रहा है।
सहयोगी पूजा कुमारी, प्रज्ञा भारती, संजीत कुमार, रंजना देवी, कंचनमाला, मौसम कुमारी, शीला कुमारी,लक्ष्मी देवी के सफल प्रयास से सोनडीहा में कुल 14 जीविका समूह काम कर रही है। संवाद कार्यक्रम में रंजना देवी ने बताया कि जीविका ने उसकी जीवन की दिनचर्या को बदल दी। आज सरकार की योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति तक की महिलाएं लाभान्वित हो रहे हैं। संवाद कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में संवाद रथ के माध्यम से जानकारी दी गई। जीविका के माध्यम से महिलाओ की मांग को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। महिलाएं इस संवाद कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि जीविका ने कैसे सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद की। महिलाएं बेहतर भविष्य के लिए सरकार से अपेक्षा और उम्मीद को भी जाहिर कर रही है। इस अवसर पर सुनैना देवी, दुलारी देवी, रीता देवी, करिश्मा कुमार, ज्योति कुमारी, लक्ष्मी देवी, अनुराधा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।