World Environment Day 2025 Special Campaign to Eliminate Plastic Pollution in Khadgpur खड़गपुर झील में चला सफाई अभियान, प्लास्टिक कचरा हटाया, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWorld Environment Day 2025 Special Campaign to Eliminate Plastic Pollution in Khadgpur

खड़गपुर झील में चला सफाई अभियान, प्लास्टिक कचरा हटाया

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 के अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने के लिए खड़गपुर में सफाई अभियान चलाया गया। 22 मई से 5 जून तक चलने वाले इस अभियान में झील के किनारे से भारी मात्रा में प्लास्टिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 29 May 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
खड़गपुर झील में चला सफाई अभियान, प्लास्टिक कचरा हटाया

हवेली खड़गपुर , निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 को प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने और एकल उपयोग प्लास्टिक से राज्य को मुक्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर यह अभियान 22 मई से 5 जून तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खड़गपुर वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत हवेली खड़गपुर झील परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। झील के किनारे से भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर परिसर को साफ किया गया। यह अभियान अम्बरीश कुमार मल्ल, वन प्रमंडल पदाधिकारी, मुंगेर के निर्देश पर चलाया गया।

सफाई अभियान में खड़गपुर वन प्रक्षेत्र के क्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद, वनपाल चितरंजन कुमार, वनपाल संजीत कुमार सुमन सहित सभी वनरक्षियों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक के दुष्परिणामों की जानकारी देना, एकल उपयोग प्लास्टिक पर सख्ती से रोक लगाना और इसके सतत विकल्पों को बढ़ावा देना है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।