Tourist Vehicle Falls into Teesta River in North Sikkim One Dead Eight Missing तीस्ता नदी में वाहन गिरने से एक की मौत, कई लापता, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTourist Vehicle Falls into Teesta River in North Sikkim One Dead Eight Missing

तीस्ता नदी में वाहन गिरने से एक की मौत, कई लापता

शब्द : 136 --------- गंगटोक, एजेंसी उत्तरी सिक्किम में पर्यटकों को लेकर जा रहा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 May 2025 07:18 PM
share Share
Follow Us on
तीस्ता नदी में वाहन गिरने से एक की मौत, कई लापता

शब्द : 136 --------- गंगटोक, एजेंसी उत्तरी सिक्किम में पर्यटकों को लेकर जा रहा एक वाहन तीस्ता नदी में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। वहीं आठ लोग लापता हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात 11 पर्यटकों को लेकर एक वाहन लाचेन से लाचुंग की ओर जा रहा था। एक तीव्र मोड़ पर वाहन 1000 फिट नीचे तीस्ता नदी में जा गिरा। मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक डी.भूटिया का कहना है कि अब तक एक शव निकाला जा चुका है जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

आठ पर्यटक हादसे के बाद से लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में अभियान जारी है। वहीं मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।