Unnao Municipality Plans Survey for New Colonies to Improve Infrastructure बोले उन्नाव असर : नई बस्तियों में सड़कें सुधारने के लिए सर्वे होगा, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao Municipality Plans Survey for New Colonies to Improve Infrastructure

बोले उन्नाव असर : नई बस्तियों में सड़कें सुधारने के लिए सर्वे होगा

Unnao News - उन्नाव नगर पालिका ने नई बस्तियों में सर्वे कराने का निर्णय लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कच्ची सड़कों को पक्का करने के लिए एई और जेई की रिपोर्ट मांगी है। पिछले 10 वर्षों में इन बस्तियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSat, 31 May 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
बोले उन्नाव असर : नई बस्तियों में सड़कें सुधारने के लिए सर्वे होगा

उन्नाव, संवाददाता। शहर पालिका अब नई बस्तियों में सर्वे कराएगी। कच्ची सड़कों को पक्का करने के लिए एई और जेई रिपोर्ट देंगे। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने इन बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्या के निराकरण के लिए यह योजना बनाई है। ईओ कहते हैं कि इतना आसान तो नहीं पर कठिनाइयां खत्म करने के लिए प्रयास जरूरी है। असल में, शहर में दर्जनभर से ज्यादा नई बस्तियां 10 वर्षों में बसी है। यहां विकास की रफ्तार बेहद धीमी रही। दो वर्षों में कुछ बदलाव तो नजर आया पर वह नाक़ाफी रहा। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान ने ‘बोले उन्नाव अभियान के तहत नई बस्तियों में समस्याओं को उजागर किया था।

किस तरह परेशानियां बढ़ी हैं, इस पर संज्ञानित कराया था। नगर पालिका अध्यक्ष ने इसी के बाद एक और नई रणनीति बनाने की तैयारी शुरू की है। पहले एई की निगरानी में जेई और एक्सपर्ट बस्तियों का जायजा लेंगे। कच्ची गलियों को पक्का करने में क्या खर्च आएगा, इस पर डीपीआर भी तैयार करना होगा। अध्यक्ष ने बताया कि नई बस्तियों को बसाने में पूर्व के जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब इन्हीं बस्तियों में जलभराव जैसी समस्या के निराकरण के लिए प्रयास शुरू कराए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।