Sudden Rain Brings Relief from Heat in Makhdum Pur - Farmers Hope for Good Crops अचानक तेज हवा और वर्षा से मौसम हुआ सुहाना, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsSudden Rain Brings Relief from Heat in Makhdum Pur - Farmers Hope for Good Crops

अचानक तेज हवा और वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

मखदुमपुर,निज संवाददाता। वर्षा होने से अचानक मौसम सुहाना हो गया।लोगों का कहना है कि इस वर्ष जेठ महीने में हर दो-तीन दिन के बाद वर्षा हो जा रही है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 1 June 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
अचानक तेज हवा और वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड मे रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक तेज हवा के साथ वर्षा होने लगी। तेज हवा के साथ करीब 15 मिनट तक हल्की वर्षा हुई। इसके पहले उमस भरी गर्मी का प्रकोप बना हुआ था। वर्षा होने से अचानक मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लोगों का कहना है कि इस वर्ष जेठ महीने में हर दो-तीन दिन के बाद वर्षा हो जा रही है। इससे गर्मी का प्रकोप पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। पिछले वर्ष इस समय लू चल रही थी। जिससे जनजीवन प्रभावित था। पलेया के बड़े शर्मा ने बताया कि पिछले दो-तीन साल से जेठ महीने में काफी अधिक गर्मी और लू का प्रकोप था।

लेकिन इस वर्ष गर्मी और लू का प्रकोप काफी कम है। अब तो रोहिणी नक्षत्र चल रहा है कुछ दिन में मानसून का आगमन भी हो जाएगा। वही किसान नागेंद्र शर्मा ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र का पानी काफी शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र की शुरुआत से ही वर्षा हो रही है। इससे उम्मीद है कि आने वाले नक्षत्र में भी वर्षा होगी और फसल अच्छी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।