Ram Mandir Pran Pratishtha : 'अतिथि देवो भव:' की नई परिभाषा गढ़ रही अयोध्या, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी UP Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE Updates Ram Darbar CM Yogi Adityanath - uttar-pradesh news
Hindi Newsउत्तर प्रदेशRam Mandir Pran Pratishtha : 'अतिथि देवो भव:' की नई परिभाषा गढ़ रही अयोध्या, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी

Ram Mandir Pran Pratishtha : 'अतिथि देवो भव:' की नई परिभाषा गढ़ रही अयोध्या, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी

Ram Mandir Pran Pratishtha : यूपी के अयोध्या में राम मंदिर में आज दूसरी बार भव्य प्राण प्रतिष्ठा की हुई। इसके बाद सीएम योगी नगर निगम के कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने पर्यावरण को लेकर भी विचार रखे।यहां पढ़ें प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े लाइव अपडेट्स

Ram Mandir Pran Pratishtha : 'अतिथि देवो भव:' की नई परिभाषा गढ़ रही अयोध्या, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी

cm yogi

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,अयोध्या | Thu, 05 Jun 2025 11:29 PM
हमें फॉलो करें

Ram Mandir Pran Pratishtha : यूपी के अयोध्या राम मंदिर में प्रथम तल पर रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही सात मंदिरों में देव विग्रहों की भी प्राण प्रतिष्ठा भी की गई है। गंगा दशहरा पर गुरुवार को भगवान रामेश्वरम की स्थापना के शुभ अभिजित मुहूर्त पूर्वाह्न 11:30 बजे से मध्याह्न 12 बजे के मध्य सभी देव विग्रहों में प्राणों का आधान किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अलग-अलग संतों ने भगवान का नेत्रोन्मिलन कराकर उनके प्राकट्य की पहली आरती की। इसके साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई।

राम मंदिर के दूसरे प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव का मुख्य पर्व गुरुवार को मनाया गया। इसके लिए पूरे परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया। मुख्यमंत्री योगी राम दरबार में पूजन के बाद सभी सातों मंदिरों में भी जाकर पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री व संतों के साथ करीब एक हजार विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया था।

5 Jun 2025, 04:51:54 PM IST

सीएम योगी ने विपक्ष पर भी बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का भगीरथ बताते हुये योगी ने कहा कि 2014 से पहले गंगा का जल प्रदूषित हो गया था। पिछली सरकारों द्वारा विकास के नाम पर अनियोजित और अवैज्ञानिक ढंग से कार्य करने के चलते गंगा पूरी तरह से प्रदूषित हो गई थीं। लेकिन नमामी गंगे के माध्यम से गंगा की अविरलता और निर्मलता को पुनर्स्थापित किया गया। प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने इसकी निर्मलता का साक्षात्कार किया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का जिक्र किया।

5 Jun 2025, 04:42:12 PM IST

हजारा वर्षों से दर्शन दे रही सरयू नदी : सीएम योगी

सीएम योगी बोले, अयोध्या की पहचान मां सरयू के बिना अधूरी है। हजारों वर्षों से यह पवित्र नदी हमें दर्शन दे रही है। उन्होंने सरयू महोत्सव के आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि यह आयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और समृद्ध करेगा। उन्होंने मां गंगा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज भगीरथ की तपस्या के फलस्वरूप मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं। गंगा न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे भारत और वश्वि का अन्न भंडार भरती हैं। यह दुनिया की सबसे उर्वर भूमि है।

5 Jun 2025, 04:40:59 PM IST

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से खत्म हुआ 500 साल का लंबा इंतजार

सीएम योगी ने कहा, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतष्ठिा ने 500 साल के लंबे इंतजार को समाप्त किया। यह भारत के पुनर्वैभव की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने गुरुवार को श्रीरामलला मंदिर में हुए श्रीरामदरबार सहित सात अन्य मंदिरों में देव वग्रिहों की स्थापना के लिए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी सनातन धर्मावलंबियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने गंगा दशहरा, सरयू महोत्सव और वश्वि पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं, साथ ही अयोध्या के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि मां सरयू और भगवान श्रीराम का गहरा संबंध है।

5 Jun 2025, 04:38:50 PM IST

कभी रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, आज पुष्पवर्षा होती है : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि कभी अयोध्या आने वाले रामभक्तों पर गोलियां चला करती थीं, श्रद्धालुओं पर लाठी डंडे बरसाकर प्रताड़ित किया जाता था, मगर आज श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा होती है और उन्हें आरओ का शुद्ध पानी पीने को मिलता है। अपने एक दिवसीय अयोध्या दौरे में योगी ने राम कथा पार्क में आयोजित अयोध्या नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि अयोध्या आज पूरी दुनिया के सामने 'अतिथि देवो भव:' की नई परिभाषा गढ़ रही है। आज अयोध्या की पहचान वश्वि पटल पर बदल रही है।

5 Jun 2025, 03:19:34 PM IST

सरयू घाट पहुंचे सीएम योगी

पर्यावरण दिवस के मौके पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी सरयू घाट भी गए। सीएम योगी ने वहां पूजन-अर्चन के बाद गंगा में दूध भी चढ़ाया।

5 Jun 2025, 02:43:17 PM IST

एक पेड़ मां के नाम लगाएं : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी के प्रयास से मां गंगा निर्मल हुई है। आज मां गंगा अविरल और निर्मल है। एक पेड़ मां के नाम लगाएं। पर्यावरण के लिए एक पेड़ जरूर लगाएं। अयोध्या पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही है। उत्तर प्रदेश पर मां गंगा की कृपा है।

5 Jun 2025, 02:40:48 PM IST

500 साल बाद लौटा अयोध्या का गौरव : सीएम योगी

नगर निगम के कार्यक्रम में आयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने कहा, अयोध्या में तेज से विकास हो रहा है। 500 साल बाद अयोध्या का गौरव लौटा है। अयोध्या का कायाकल्प हुआ है। अयोध्या में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, भगीरथ की तपस्या से मां गंगा धरती पर आईं। प्रयागराज कुंभ में 66 करोड़ लोग आए। आज मां गंगा अविरल और निर्मल हुई है। सीएम योगी ने इस दौरान एक पेड़ मां के नाम बचाने की पहल की। उन्होंने कहा, पर्यावरण के लिए एक पेड़ जरूर लगाएं।

5 Jun 2025, 02:29:35 PM IST

नवग्रह वाटिका में सीएम योगी ने लगाए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे होने पर अयोध्या नगर निगम को बधाई दी। इससे पहले सीएम योगी ने नवग्रह वाटिका में पौधे लगाए। नगर निगम के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने कहा, अयोध्या धाम आने का सौभाग्य मिला।

5 Jun 2025, 01:54:51 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम दरबार संग इनके विग्रह स्थापित

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम मंदिर के परकोटा (बाहरी प्रांगण) के भीतर सूर्य, गणेश, शिव, हनुमान, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा के नए मंदिर भी स्थापित किए गए हैं। सप्त मंडपम क्षेत्र में वाल्मिकी, विश्वामित्र, अगस्त्य, वशिष्ठ, निषादराज और अहिल्या को समर्पित मंदिर हैं।

5 Jun 2025, 01:46:06 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: त्रेता युग के अनुसार हुई प्राण प्रतिष्ठा

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह गुरु वशिष्ठ द्वारा त्रेता युग में शुरू की गई परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए भव्य रूप से किया गया था। राजा राम को औपचारिक रूप से पुनः स्थापित किया जाएगा। जिस तरह गुरु वशिष्ठ ने त्रेता युग में किया था, उसी तरह सीएम योगी ने राजा राम का तिलक किया।

5 Jun 2025, 01:31:01 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: हजारों श्रद्धालुओं ने किए राम लला के दर्शन, प्राण प्रतिष्ठा के बने गवाह

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से मंदिर की निगरानी की गई। अयोध्या में एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवानों की टीमें तैनात हैं।

5 Jun 2025, 01:15:16 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के लिए सजा राम मंदिर

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद हैं, क्योंकि आज मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। राम दरबार में श्री राम, माता जानकी और हनुमान की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।

5 Jun 2025, 01:04:23 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: यह पावन अवसर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नई अभिव्यक्ति :योगी

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कहा कि आज भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित आठ मंदिरों में विराजमान देव प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नई अभिव्यक्ति है। सियावर श्री रामचंद्र की जय!

5 Jun 2025, 12:47:00 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: श्रीराम दरबार सहित राम मंदिर परिसर में देवविग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर अभिजित मुहूर्त में गुरुवार को श्रीराम दरबार के साथ मन्दिर परिसर के सभी नवनिर्मित देवालयों में एक साथ सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई। त्रिदिवसीय समारोह के अंतिम दिन प्रातः साढ़े छह बजे से आह्वानित देवताओं का यज्ञमंडप में पूजन प्रारम्भ हुआ और प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूर्ण हुआ।

5 Jun 2025, 12:40:26 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: मंदिरों को आम जनता के लिए खोलने पर विचार जारी

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE:अयोध्या राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार, आज जिन सात मंदिरों में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की गई है उन्हें आम लोगों के दर्शन के लिए खोलने के बारे में अंतिम निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। गुरुवार को सुबह प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ, जिसमें मूर्तियों की स्थापना के लिए विशेष पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन समारोह किए गए। अनुष्ठान के दौरान देश भर से श्रद्धालु राम मंदिर के साथ-साथ हनुमान गढ़ी मंदिर में भी दर्शन करने गए। 3 जून से शुरू होकर, प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक लगभग 12 घंटे का अनुष्ठान किया गया।

5 Jun 2025, 12:29:43 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम मंदिर परिसर में इन विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हुई

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या राम मंदिर परिसर में उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में शिवलिंग, दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) में श्री गणेश, दक्षिणी भुजा में बलशाली हनुमान जी, दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) में सूर्य देव, उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) में देवी भगवती, उत्तरी भुजा में मां अन्नपूर्णा, दक्षिण-पश्चिमी कोने में शेषावतार और मुख्य मंदिर की पहली मंजिल पर श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

5 Jun 2025, 12:19:23 PM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या राम मंदिर परिसर में आठ देवालयों में देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या में राम मंदिर परिसर में आठ नवनिर्मित देवालयों में देवताओं के विग्रहों (मूर्तियों) की पवित्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज, 5 जून को संपन्न हुआ। 3 जून को शुरू हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम आज ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को सुबह 11.25 बजे प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हुआ।

5 Jun 2025, 11:59:07 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम लला के बाद अब राजा राम प्रतिष्ठित

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे। 22 जनवरी को भगवान राम के 'बाल रूप' की 'प्राण प्रतिष्ठा' की गई थी, अब आज गंगा दशहरे के मौके पर अयोध्या में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इस आयोजन में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल रहे।

5 Jun 2025, 11:52:24 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: मंदिर के प्रथम तल पर सीमित संख्या में भक्तों को मिलेगी अनुमति

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए, सीमित संख्या में भक्तों को ही मंदिर की पहली मंजिल पर जाने की अनुमति दी जाएगी। दूसरी मंजिल पर रामायण की कई भाषाओं में प्रदर्शनी होगी, जिसमें इसका सबसे पुराना संस्करण भी शामिल है।

5 Jun 2025, 11:44:11 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: डिजाइनर मनीष तिवारी ने सजाई भगवान की पोशाक

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: मूर्ति को जटिल रूप से डिजाइन किए गए मुकुट, जड़ाऊ बेल्ट, कढ़ाई वाले वस्त्र और जरी और कीमती पत्थरों से जड़े कपड़ों से भी सजाया गया। प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष तिवारी ने भगवान की पोशाक डिजाइन की है।

5 Jun 2025, 11:40:31 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम मंदिर में 4.5 फीट ऊंचा राम दरबार स्थापित

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: वास्तुकला की दृष्टि से, श्री राम जन्मभूमि मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है, जिसमें मंदिर की दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं की जटिल नक्काशीदार आकृतियां दिखाई देती हैं। राम दरबार 4.5 फीट ऊंचा है।

5 Jun 2025, 11:37:24 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: माता सीता के साथ राजा राम स्थापित

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम दरबार में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति को दो फुट ऊंचे सफेद संगमरमर के सिंहासन पर रखा गया है। ये राम दरबार राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है। उनके साथ ही भगवान हनुमान और लक्ष्मण की मूर्ति भी बैठी हुई मुद्रा में रखी गई है। सभी मूर्तियों और सिंहासन को राजस्थान के जयपुर में सफेद संगमरमर से तराशा गया है।

5 Jun 2025, 11:24:56 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: महानुष्ठान में देशभर से आए 101 आचार्य

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या में राम मंदिर में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सात मंदिरों में विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा भी की जा रही है। इस मौके पर देशभर से 101 आचार्य पहुंचे हैं।

5 Jun 2025, 11:20:57 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी, सीएम योगी ने की पूजा

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा मुख्य यजमान हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजा कर रहे हैं।

5 Jun 2025, 11:17:28 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: सीएम योगी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर में आज दूसरी बार भव्य प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। आज रामदरबार के अलावा सभी सात मंदिरों के देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हो गए हैं।

5 Jun 2025, 11:12:54 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: सीएम योगी ने राम मंदिर में की विशेष पूजा, जय श्री राम से गूंजा परिसर

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान पूरा राम मंदिर परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। आज सीएम योगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे।

5 Jun 2025, 11:04:47 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: सीएम योगी पहुंचे राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम मंदिर पहुंच गए हैं। राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दर्शन कर पूजन में शामिल हुए।

5 Jun 2025, 11:02:32 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा में सीएम योगी बनेंगे मुख्य यजमान

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य यजमान बनेंगे। आज सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भी है। इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी राम दरबार की आरती उतारेंगे।

5 Jun 2025, 10:46:03 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या हनुमानगढ़ी में योगीआदित्यनाथ ने किए दर्शन

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला राम मंदिर के लिए निकल गया है। सबसे पहले काफिला हनुमानगढ़ी पहुंचा। सीएम योगी ने दर्शन कर भगवान हनुमान को भोग अर्पण किया। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी में परिक्रमा की।

5 Jun 2025, 10:43:50 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। उनका काफिला अब राम मंदिर के लिए निकल गया है। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी आरती उतारेंगे।

5 Jun 2025, 10:37:35 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: सीएम योगी करेंगे सातों मंदिरों में पूजन

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: मुख्यमंत्री योगी राम दरबार में पूजन के बाद सभी सातों मंदिरों में भी जाकर पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथा समेत अलग-अलग संतों की ओर से भगवान का नेत्रोन्मिलन कराकर उनके प्राकट्य की पहली आरती करेंगे। इसके साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी।

5 Jun 2025, 10:26:20 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: कसा सुरक्षा घेरा, निगरानी में जुटी पुलिस और एजेंसियां

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या राममंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सतर्क पुलिस ने मुख्य कार्यकम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा घेरा कस दिया है। पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां जांच और निगरानी में जुटी हैं। योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगी है। सीएम सुरक्षा से जुड़ा जैमर और फ्लीट तथा कमांडो तैनात हैं।

नयाघाट में सरयू अतिथि निवास से लेकर रामकथा पार्क, छोटी छावनी, हनुमानगढ़ी, राममंदिर और सरयू किनारे आरती घाट तक के क्षेत्र में सघन सुरक्षा है और भारी तादात में पुलिस के साथ पैरामिलेट्री की तैनाती की गई है।

5 Jun 2025, 10:13:16 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न दस्तों से सघन जांच

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा के अंतिम दिन मुख्य कार्यक्रम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत को लेकर संबंधित स्थलों के साथ पुलिस ने स्थानीय अभिसूचना के कर्मियों के साथ विभिन्न दस्तों बम खोजी और निरोधी दस्ता, डॉग स्क्यावड, एंटी सेबोटाज चेक टीम, एंटी माइन दस्ता से सघन जाँच और तलाशी शुरू कराई है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी का कहना है कि सत्यापन के साथ जांच व तलाशी कराई जा रही है।

5 Jun 2025, 09:55:02 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: प्राण प्रतिष्ठा के चलते रेल यात्रियों की सुरक्षा सख्त

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के श्रद्वालुओं के सुगम सफर और भीड़ नियंत्रण के लिए अयोध्या धाम जंक्शन और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर व्यापक इंतजाम किया गया है। स्टेशन परिसर को सुरक्षा संसाधनों को क्रियाशील कर दिया गया है और दोनों स्टेशनों पर लगभग 100 सदस्य बल आरपीएफ तैनात कर दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। स्टेशन से श्रद्वालुओं के प्रवेश व निकास द्वार बनाकर आरपीएफ तैनात कर दी गई है। बिना चेकिंग के किसी यात्री को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

5 Jun 2025, 09:31:48 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: छह कारीगरों ने दस दिन में तैयार किए स्वर्णाभूषण

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अहमदाबाद से आए विहिप पदाधिकारी दिनेश ने बताया कि इन आभूषणों का निर्माण छह कारीगरों ने दिन-रात कडा परिश्रम कर दस दिन में तैयार किया है। बताया गया कि भगवान के अलग-अलग अंग-प्रत्यंग के आभूषणों के अलावा सोने के तीर धनुष व हनुमान जी गदा इत्यादि शामिल हैं। बताया गया कि इन सभी आभूषणों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की सहमति के बाद गुजरात के ही एक श्रद्धालु दिलीप भाई राखी ने रामलला को समर्पित किया है।

5 Jun 2025, 09:15:33 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राजा राम व माता सीता समेत सभी विग्रह स्वर्ण आभूषणों से होंगे विभूषित

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या राम मंदिर में भगवान के श्रृंगार के लिए बुधवार को राजा राम व माता सीता सहित सभी देव विग्रहों के लिए हीरा-मोती जड़ित स्वर्णाभूषणों को लाया गया। इसमें भगवान के किरीट-कुंडल व मुकुट से लेकर कंठाहार, बाजू बंद करधनी, कंगन व ब्रेसलेट के अतिरिक्त माता सीता के सभी आभूषण एवं देवी-देवताओ के स्वर्ण निर्मित आयुध भी लाए गये है।

इन आयुधों में तीर-धनुष व गदा के अतिरिक्त कटार व कृपाण भी शामिल हैं। दोपहर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर इन आभूषणों को लेकर विहिप पदाधिकारी पहुंचे और वहां से सीधे राम मंदिर चले गये।

5 Jun 2025, 09:03:40 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: पेजावर पीठाधीश्वर स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ अयोध्या पहुंचे

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या राम मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान व सात जून को मणिराम छावनी में आयोजित ट्रस्टीज की त्रैमासिक बैठक में शामिल होने के लिए पेजावर मठ पीठाधीश्वर व तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख न्यासी जगद्‌गुरु माध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ भी यहां पहुंच गये है।

इसके पहले ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, दंडी स्वामी युगपुरुष परमानंद, तीर्थ क्षेत्र कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि दो जून को ही अयोध्या आ गये थे। राम मंदिर आंदोलन के यह सभी अग्रणी संत यहां तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के 87 वें जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर नौ जून को आयोजित विराट संत सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।

5 Jun 2025, 08:52:37 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: देव विग्रहों का संस्कारों के साथ नगर भ्रमण पूरा

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राम मंदिर में प्रथम तल पर चल रहे रामदरबार के अलावा सभी सात मंदिरों में देव विग्रहों का संस्कार के साथ अधिवास, स्नान, नगर भ्रमण, स्नान बुधवार को पूरा हो गया। गंगा दशहरा पर गुरुवार को भगवान रामेश्वरम की स्थापना के शुभअभिजित मुहूर्त पूर्वाह्न 11.30 बजे से मध्याह्न 12 बजे के मध्य सभी देव विग्रहों में प्राणों का आधान किया जाएगा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी समेत अलग-अलग संतों की ओर से भगवान का नेत्रोन्मिलन कराकर उनके प्राकट्य की पहली आरती करेंगे। इसके साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी।

5 Jun 2025, 08:29:49 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: मंदिरों में अनुष्ठान के लिए पूजन

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: बुधवार को भी प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के क्रम में मुख्य यजमान व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने धर्मपत्नी के साथ राजा राम के दरबार में पूजा-अर्चना की। इसी तरह शेषावतार समेत परकोटे के सभी छह मंदिरों में भी अलग अलग संतों व यजमानों ने पूजन किया।

5 Jun 2025, 08:16:53 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: पालकी यात्रा के दौरान राम नाम संकीर्तन के साथ राम मंदिर की हुई तीन परिक्रमा

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न अधिवास हुए तथा उत्सव विग्रहों का परिसर में भ्रमण कराया गया। इसके पहले यज्ञमंडप के साथ प्राण प्रतिष्ठा वाले मंदिरों में भी पूजन किया गया। प्रातः साढ़े छह बजे से यज्ञमंडप में दो घंटे तक देवताओं का पूजन किया गया। अन्नाधिवास प्रातः 9.00 से 9.30 तक संपन्न हुआ। यज्ञमंडप में हवन 9.35 से 10.35 तक चला। इसी तरह देव स्थापन व पीठ स्थापना (देवविग्रहों का स्नान व तत्संबंधित प्रासाद का पवित्रीकरण) 10.40 बजे से 12.40 तक हुआ।

दोपहर दो बजे से तीन बजे तक उत्सव विग्रहों ने परिसर भ्रमण किया। इस दौरान राम नाम संकीर्तन के साथ राम मंदिर की तीन परिक्रमा की गयी। पुनः तीन से साढ़े चार बजे तक शैय्या धिवास कराया गया। साढ़े चार बजे से पांच बजे तक प्रासाद वास्तु पूजन हुआ। बाद में यज्ञशाला में हवन आरती 5.45 से 6.45 तक चला।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |