लखनऊ पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी है। उसने लिखा कि लड़की होना अभिशाप है, जो कर रही उसके लिए खुद जिम्मेदार हूं। इसके अलावा सहारनपुर में ही एक छात्रा ने लाइव जहर खाकर सुसाइड कर लिया है।
वृंदावन के मशहूर ठाकुर जी बांके बिहारी मंदिर के लिए यूपी की योगी सरकार ने ट्रस्ट की स्थापना कर दी है। पिछले ही हफ्ते बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी मिली थी।
कन्नौज में शक के शक में अंधे पति ने पत्नी के पेट में किसी और का बच्चा होने की आशंका में हैवानियत की हदें पार कर दी हैं। उसने पत्नी को 21 बार चाकू से गोंदा। पेट में ही 14 बार चाकू घोंपा।
राणा सांगा विवाद के बाद करणी सेना के निशाने पर आए समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन को एक बार फिर हाउस अरेस्ट किया गया और कार्यक्रम में जाने से रोक दिया गया। इससे वह बुरी तरह उखड़ गए और पुलिस की नोटिस को फाड़ दिया।
लखनऊ में महिला सिपाही की चेन पति से कहीं खो गई। पत्नी के ताने और डांट से छुटकारा के लिए पति ने एक महिला के गले से चेन लूट ली और फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और पति गिरफ्तार कर लिया गया।
यूपी के मेरठ में अजब प्यार का गजब मामला सामने आया है। 16 साल के भांजे से 35 साल की मामी को प्यार हो गया है। इससे किशोर की मां परेशान हो गई है। बेटे को बचाने के लिए मां ने थाने में गुहार लगाई है।
अयोध्या और काशी की तर्ज पर संतकबीरनगर का तामेश्वरनाथ धाम विकसित किया जाएगा। यहां पर कॉरिडोर बनाया जाएगा। सोमवार को यह ऐलान यहां पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। यहां के लिए करोड़ों की सौगात भी दी।
यूपी में शहरी योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों को रखा जाएगा। पहले चरण के लिए 19 विशेषज्ञों को रखने पर सहमति बन गई है।
अलीगढ़ में मांस व्यापारियों की सरेआम पिटाई और गाड़ी फूंकने के मामले में आजाद पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर हमला बोला है। चंद्रशेखर ने कहा कि यूपी में गुंडो को उत्पात मचाने की खुलू छूट मिली हुई है।
यूपी की योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में जल्द ही कूड़े से सोना बनाया जाएगा। इसके लिए मशीन जल्द ही तैयार हो जाएगी।