Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsArya Samaj Weekly Satsang Held in Gudhni with Yajna Celebration
गुधनी में एक जून तक होगा यज्ञ महोत्सव
Badaun News - गांव गुधनी में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित हुआ, जिसमें वैदिक विदुषी तृप्ति शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि सामवेद में भगवान सुखी रहने का उपदेश देते हैं। इसके अलावा, आर्य समाज...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 27 May 2025 05:01 AM

गांव गुधनी में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। वैदिक विदुषी तृप्ति शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया और बताया सामवेद में भगवान सब मनुष्यों को सुखी रहने का सुंदर उपदेश करते हुए कहते हैं कि सभी मनुष्यों को सावधान होकर के काम करना चाहिए। उन्होंने बताया आगामी एक से नौ जून तक आर्य समाज गुधनी का जनपद स्तरीय यज्ञ महोत्सव 2025 मनाया जाएगा। इस मौके पर अंजलि रानी, तानिया रानी, मोना रानी, संतोष कुमारी, रेखा देवी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।