Women Empowerment Awareness Program Against Crimes in Lucknow महिलाओं को बताए अपराध से बचाव के तरीके, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWomen Empowerment Awareness Program Against Crimes in Lucknow

महिलाओं को बताए अपराध से बचाव के तरीके

Lucknow News - - महिला आयोग में कार्यशाला का आयोजन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता महिलाओं को अपराध से बचाने

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 27 May 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को बताए अपराध से बचाव के तरीके

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता महिलाओं को अपराध से बचाने के लिए राज्य महिला आयोग और पुलिस विभाग ने मिलकर सोमवार को उन्हें जागरूक किया। राज्य महिला आयोग की पहल पर महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं महिला जन सुनवाई और निरीक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान व उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने महिलाओं को अपने खिलाफ हो रहे अपराधों के विरूद्ध मुखर होकर लड़ाई लड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा व महिला अपराध से सुरक्षा के लिए तमाम प्रविधान हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) रूकमणी वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विनोद कुमार यादव ने महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न बाल शोषण से बचाने के विषय में जानकारी दी। वहीं वुमन हेल्प लाइन नंबर 1090 की कार्य प्रणाली, महिला हेल्प डेस्क, एसिड अटैक, पिंक बूथ, आशा ज्योति केंद्र व रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष के विषय में जानकारी दी। अगले महीने जनसुनवाई व आयोग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।