Rajasthan Board RBSE 10th Result 2025 Live Updates , rajresults.nic.in , Sarkari Result : आबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जारी किया। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 1094186 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1071460 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस वर्ष 93.60 फीसदी रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी और लड़कियों का 94.08 फीसदी रहा। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए कुल 1071460 विद्यार्थियों में से 546370 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए, जबकि 376774 छात्र सेकेंड डिविजन से और 79519 विद्यार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 4 अप्रैल को हुआ था। पिछले साल आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 29 मई को जारी किया गया था जो कि 93.03 प्रतिशत रहा था। मार्क्स से असंतुष्ट विद्यार्थियों को राजस्थान बोर्ड संवीक्षा कराने और अपनी आंसरशीट की फोटो कॉपी प्राप्त करने का मौका देगा। संवीक्षा में आंसरशीट की रीचेकिंग नहीं होगी, केवल टोटल और किसी उत्तर के अंक तो नहीं छूट गए हैं, अंकों में भिन्नता ये सब चेक होगा। इसके लिए प्रति विषय 100 रुपये का शुल्क देना होता है।
RBSE 10th Result 2025 Result Direct Link: 5 बजते ही यहां डालें रोल नंबर, सीधा डाउनलोड करें मार्कशीट
29 May 2025, 11:48:20 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: धौलपुर जिले में राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 87.75 प्रतिशत पास
RBSE 10th Result 2025 Live: धौलपुर जिले में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 23965 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। जिसमें से 23378 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां कुल परीक्षार्थियों में से 20461 स्टूडेंट्स पास हुए। जिसमें 10833 लड़के और 9628 लड़कियां पास हुईं। यहां 8814 स्टूडेंट्स फर्स्ट, 8686 सेकेंड और 2961 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। जिले का रिजल्ट 87.75 प्रतिशत रहा है।
29 May 2025, 11:48:11 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: बांसवाड़ा जिले का आरबीएसई 10वीं रिजल्ट
RBSE 10th Result 2025 Live: बांसवाड़ा जिले की बात करें तो इस बार परिणम 94.70 फीसदी रहा है। हर बार की तरह छात्राएं इस बार छात्रों से आगे रही। छात्राओं का सक्सेज रेट 95 % तो वहीं छात्रों का प्रतिशत 94.39 फीसदी रहा है।
29 May 2025, 11:48:00 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: डूंगरपुर जिले का आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2.70 पर्सेंट ज्यादा रहा
RBSE 10th Result 2025 Live: डूंगरपुर जिले का रिजल्ट 95.73 फीसदी रहा है। ये पिछले साल से 2.70 पर्सेंट ज्यादा है। साल 2024 में डूंगरपुर का रिजल्ट 95.15% रहा था।
29 May 2025, 10:30:12 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: बारां में 88.17 प्रतिशत रहा परिणाम
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। बारां में 88.17 प्रतिशत परिणाम रहा। 86.93 प्रतिशत छात्र और 89.53 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी।
29 May 2025, 10:25:27 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: हनुमानगढ़ का राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा
RBSE 10th Result 2025 Live: इस साल हनुमानगढ़ जिले में 10वीं में 26 हजार 586 स्टूडेंट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे। इनमें से 25 हजार 935 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिनमें छात्र 12 हजार 218 तो वहीं, छात्राएं 12 हजार 246 उत्तीर्ण हुई। परीक्षा परिणाम की बात करे तो 92.98 प्रतिशत छात्र तो 95.72 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। जिले में 10वीं का कुल परिणाम प्रतिशत 94.33 रहा है।
29 May 2025, 10:25:18 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: झालावाड़ का राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा
RBSE 10th Result 2025 Live: झालावाड़ का परीक्षा परिणाम 90.31 प्रतिशत रहा है। इसमें 92.33 प्रतिशत के साथ छात्राओं ने बाजी मारी। वहीं, लड़कों का परिणाम 88.56 प्रतिशत रहा।
29 May 2025, 10:19:58 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: टोंक जिले में परिणाम 93.38% रहा
RBSE 10th Result 2025 Live: टोंक जिले में बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम 93.38% रहा है। जो कि गत वर्ष की अपेक्षा बेहतर रहा है। राज्य में जिले ने 22वां स्थान प्राप्त कर अपनी स्थिति में सुधार किया है। गत वर्ष का परीक्षा परिणाम 92.64 प्रतिशत रहा था तथा राज्य में जिले की स्थिति 29 नंबर पर थी। 92.50% फीसदी लड़के और 94.33 फीसदी लड़कियां पास हुईं।
29 May 2025, 10:18:54 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: चूरू में 10वीं बोर्ड में बेटियों ने मारी बाजी
RBSE 10th Result 2025 Live: चूरू का राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 93.38 फीसदी रहा
लड़कों का रिजल्ट 92.63 प्रतिशत रहा
बेटियां रिजल्ट प्रतिशत 94.20 प्रतिशत रहा
29 May 2025, 10:17:59 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: चित्तौड़गढ़ जिले की रैंक बेहतर हुई
RBSE 10th Result 2025 Live: चित्तौड़गढ़ जिले ने राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस साल बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग लगाई है। 2025 में जिले का पास प्रतिशत 91.08 फीसदी रहा, जो 2024 के 90.58 फीसदी से 0.50 फीसदी ज्यादा है।
29 May 2025, 10:17:13 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: बाड़मेर का रिजल्ट 95.21 प्रतिशत
RBSE 10th Result 2025 Live: 10वीं का बाड़मेर का रिजल्ट 95.21 प्रतिशत रहा है। बॉयज का रिजल्ट 95.16 और गर्ल्स का रिजल्ट 95.27 प्रतिशत रहा है। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। बाड़मेर मयूर नोबल्स एकेडमी में पढ़ने वाली वंदना चौधरी के 99.50 प्रतिशत नंबर हासिल किए है।
29 May 2025, 10:16:31 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: सवाई माधोपुर जिले का दसवीं का रिजल्ट 91.78% रहा
RBSE 10th Result 2025 Live: सवाई माधोपुर जिले में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 22309 परीक्षा की रजिस्टर्ड थे जिसमें से 21982 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां कुल परीक्षार्थियों में से 20176 स्टूडेंट्स पास हुए।
29 May 2025, 09:38:01 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट- सिरोही में लड़कों का प्रदर्शन अच्छा
RBSE 10th Result 2025 Live: सिरोही में इस साल 6549 लड़के और 5511 लड़कियां एग्जाम देने पहुंचे थे। प्रथम स्थान पर 3093, दूसरे स्थान पर 2673 और तीसरे स्थान पर 430 छात्र रहे, इनका प्रतिशत 94.61 रहा। दूसरी ओर 5511 लड़कियों में से प्रथम स्थान पर 2649, दूसरे स्थान पर 2199 और तीसरे स्थान पर 323 छात्राएं रहीं। छात्राओं के पास होने का प्रतिशत 93.83 प्रतिशत रहा।
29 May 2025, 08:57:48 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट में कारपेंटर की बेटी के 600 में से 598 नंबर
RBSE 10th Result 2025 Live: जैसलमेर के फलसूंड की भावना सुथार ने 10वीं में 99.67% अंक हासिल किए हैं। भावना के 600 में से 598 नंबर आए हैं। भावना कजोई गांव की निवासी है। घर से स्कूल 7 किमी दूर है। पिता पेम्पाराम अहमदनगर (महाराष्ट्र) में कारपेंटर का काम करते हैं।
29 May 2025, 07:55:51 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट में सीकर पूरे प्रदेश में अव्वल
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में टॉप पांच जिलों में सीकर पहले नंबर पर है। यहां रिजल्ट 97.56 प्रतिशत रहा। रिजल्ट में सबसे पिछड़ा जिला प्रतापगढ़ रहा, जिसका रिजल्ट 83.92 प्रतिशत रहा।
29 May 2025, 07:53:26 AM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ओवरऑल कैसा रहा
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ओवरऑल कैसा रहा
कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स : 10,94,186
परीक्षा में शामिल हुए : 10,71,460
पास हुए : 10,02,842
लड़के पास और प्रतिशत : 5,23,043 ( 93.16%)
लड़कियां पास और प्रतिशत : 4,79,799( 94.08%)
फर्स्ट डिवीजन : 5,46,370
सेकेंड डिवीजन : 3,76,774
थर्ड डिवीजन : 79,519
केवल पास : 179
सप्लीमेंट्री : 30,599
28 May 2025, 10:10:03 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में अजमेर जिले में 94.45 प्रतिशत पास
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में अजमेर जिले में 94.45 प्रतिशत पास
कुल रजिस्टर्ड विद्यार्थी- 29185
परीक्षा में शामिल हुए - 28713
पास हुए विद्यार्थी - 13620
लड़कों पास व प्रतिशत - 13500 ( 93.56%)
लड़कियों का पास व प्रतिशत -13620 ( 95.36%)
फर्स्ट डिविजन - 14813
सेकंड डिविजन - 10382
थर्ड डिविजन - 1925
केवल पास - 0
सप्लीमेंट्री -0
28 May 2025, 09:14:14 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: जोधपुर जिले का परिणाम 95.25 प्रतिशत रहा
RBSE 10th Result 2025 Live: जोधपुर जिले का परिणाम 95.25 प्रतिशत रहा
28 May 2025, 09:12:09 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: जयपुर की नव्या गुप्ता के 10 वीं में 99.67 फीसदी अंक
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जयपुर में आरबीएसई 10 वीं कक्षा का रिजल्ट 94.18% रहा। जयपुर में कुल 1 लाख 4 हजार 894 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 97 हजार 606 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
रिजल्ट में लड़कियां आगे रही। जयपुर में 94.17 प्रतिशत लड़कियां और 93.72 प्रतिशत लड़के पास हुए। किरण बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुरा कालवाड़ रोड जयपुर की नव्या गुप्ता ने 99.67% अंक हासिल किए।
28 May 2025, 09:08:04 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: बीकानेर जिले का रिजल्ट 87.90 फीसदी रहा
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बीकानेर जिले का रिजल्ट 87.90% रहा। जबकि पिछले साल 87.89% रिजल्ट रहा था। इस साल दसवीं की परीक्षा में कोटा में कुल 24,348 स्टूडेंट पंजीकृत थे। जिनमें से 12,531 छात्र व 11,817 छात्राएं शामिल थे। परीक्षा में कुल 21,403 स्टूडेंट पास हुए है। इनमें 10,783 छात्र व 10,620 छात्राएं शामिल है।
28 May 2025, 06:29:32 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 5,46,370 को फर्स्ट डिविजन
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 5,46,370 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 3,76,774 छात्रों को द्वितीय श्रेणी और 79,519 को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई।
28 May 2025, 05:59:42 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: रिजल्ट के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक्स पर मैसेज
RBSE 10th Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक्स पर मैसेज- आज कोटा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। इस बार प्रदेश के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है, जो हमारी राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सार्थक प्रयासों और समर्पित नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।
28 May 2025, 05:30:51 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट , किसे जिले का कैसा प्रदर्शन
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट , किसे जिले का कैसा प्रदर्शन
जिले के नाम पास प्रतिशत
अजमेर 94.45%
अलवर 94.62%
बांसवाड़ा 94.70%
बाड़मेर 95.21%
भरतपुर 94.25%
भीलवाड़ा 93.89%
बीकानेर 92.92%
बूंदी 92.51%
चित्तौड़गढ़ 91.08%
चूरू 93.38%
डूंगरपुर 93.42%
जयपुर 94.78%
जैसलमेर 92.99%
जालोर 95.11%
झुंझुनूं 97.53%
झालावाड़ 90.31%
जोधपुर 95.25%
कोटा 87.90%
नागौर 97.26%
पाली 94.11%
सवाई माधोपुर 91.78%
सीकर 97.56%
सिरोही 87.52%
श्रीगंगानगर 92.14%
टोंक 93.38%
उदयपुर 90.13%
28 May 2025, 05:26:46 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: जयपुर का कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट
RBSE 10th Result 2025 Live: जयपुर में आरबीएसई 10 वीं कक्षा का रिजल्ट 94.18% रहा। जयपुर में कुल 1 लाख 4 हजार 894 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 97 हजार 606 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। रिजल्ट में लड़कियां आगे रही। जयपुर में 94.17 प्रतिशत लड़कियां और 93.72 प्रतिशत लड़के पास हुए।
28 May 2025, 05:13:31 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर दिखने लगा राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक दिखने लगा है। सेकेंडरी व वोकेश्नल एवं प्रवेशिका व वोकेश्नल नाम के दो लिंक जारी किए गए हैं। इन पर क्लिक कर रोल नंबर डालकर नतीजे चेक किए जा सकते हैं।
28 May 2025, 05:11:45 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: अच्छे मार्क्स वाले घमंड न करें, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी करने के बाद बोले शिक्षा मंत्री
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जो छात्र इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो सके, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अगले प्रयास के लिए और मेहनत करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्रों से विनम्र बने रहने की अपील करते हुए कहा कि सफलता पर घमंड नहीं करना चाहिए।
28 May 2025, 05:09:25 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में प्रवेशिका परिणाम 83.67 फीसदी रहा
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका परीक्षा 2025 में कुल 7,316 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,099 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस बार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 83.67% रहा। लड़कों का परिणाम 82.01% रहा, जबकि लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 85.03% की सफलता दर हासिल की। प्रवेशिका परीक्षा में 3,310 छात्रों में से 643 छात्र और 4,006 छात्राओं में से 974 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है।
28 May 2025, 05:08:28 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: 2024 की तुलना में कैसा रहा 2025 का रिजल्ट
RBSE 10th Result 2025 Live: 2024 की तुलना में कैसा रहा 2025 का रिजल्ट
विषय 2024 के आंकड़े 2025 के आंकड़े
कुल पंजीकृत विद्यार्थी 10,60,751 10,94,186
परीक्षा में शामिल हुए 10,39,895 10,71,460
कुल पास प्रतिशत 93.03% 93.60% (+0.57%)
लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% 93.16% (+0.52%)
लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% 94.08% (+0.62%)
फर्स्ट डिवीजन आई 5,45,653 5,46,370
सेकेंड डिवीजन आई 3,49,873 3,76,774
थर्ड डिवीजन आई 71,422 79,519
पास श्रेणी में रखे गए 444 179
सप्लीमेंट्री आई 27,797 30,599
28 May 2025, 05:01:56 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिविजन वाइज
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिविजन वाइज
फर्स्ट डिविजन - 546370
सेकंड डिविजन - 376774
थर्ड डिविजन - 79519
केवल पास - 179
सप्लीमेंट्री -30599
28 May 2025, 04:47:04 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 30599 की सप्लीमेंट्री आई
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 30599 की सप्लीमेंट्री आई। कुल रजिस्टर्ड स्टूडेन्ट्स 1094186 रहे। परीक्षा में 1071460 शामिल हुए। 1002842 पास हुए। लड़के 523043 पास हुए यानी पास प्रतिशत 93.16 रहा। लड़कियां 479799 पास हुईं यानी पास प्रतिशत 94.08 रहा।
28 May 2025, 04:42:45 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट में प्रवेशिका का रिजल्ट कैसा रहा
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड प्रवेशिका परीक्षा 2025 में कुल 7,316 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 7,099 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रवेशिका रिजल्ट 83.67 प्रतिशत रहा।
28 May 2025, 04:35:39 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आंकड़ें
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आंकड़ें
कुल छात्र: 5,75,554
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र: 2,69,141
कुल छात्राएं: 5,18,632
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राएं: 2,77,229
28 May 2025, 04:27:21 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कैसे चेक करें
RBSE 10th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कैसे चेक करें
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2- फिर होम पेज पर एग्जामिनेशन रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- इसके बाद राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट ( Secondary Result 2024 ) पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4- राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।
स्टेप 5- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
28 May 2025, 04:25:45 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ प्रवेशिका व वोकेश्नल का रिजल्ट भी जारी
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड ने माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक और प्रवेशिका परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा कलेक्ट्रेट से की। इस अवसर पर बोर्ड मुख्यालय अजमेर से प्रशासक महेश चंद्र शर्मा और सचिन कैलाश चंद शर्मा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस वर्ष माध्यमिक एवं माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा में कुल 10,94,186 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,71,460 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इन परीक्षाओं का कुल परिणाम 93.60% रहा।
28 May 2025, 04:23:19 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में फर्स्ट डिविजन कितनों की आई
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में फर्स्ट डिविजन कितनों की आई
लड़कों की संख्या: 2,69,141
लड़कियों की संख्या: 2,77,229
28 May 2025, 04:22:05 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: कितने लड़के और लड़कियों ने दी आरबीएसई 10वीं परीक्षा
RBSE 10th Result 2025 Live: कितने लड़के और लड़कियों ने दी आरबीएसई 10वीं परीक्षा
परीक्षा में शामिल हुए लड़के: 5,75,554
परीक्षा में शामिल हुई लड़कियां: 5,18,632
लड़कों का पास प्रतिशत: 93.16%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 94.08%
28 May 2025, 04:18:59 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: 277229 लड़कियों की आई फर्स्ट डिविजन
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है। 277229 लड़कियों की फर्स्ट डिविजन आई है।
28 May 2025, 04:17:12 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: कई कदम उठाए, उससे राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट बेहतर आया- शिक्षा मंत्री
RBSE 10th Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस बार का राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम पिछले साल से बेहतर रहा है। कई सुधार किए गए थे। शिक्षकों के क्लास में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगाई थी। सुधारों से नतीजे अच्छे आए हैं।
28 May 2025, 04:13:41 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं के टॉपरों के नाम नहीं बताए गए
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा के समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने टॉपरों के नाम नहीं बताए। जबकि 12वीं में उन्होंने बताए थे।
28 May 2025, 04:11:59 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: एक दिन पहले आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट
RBSE 10th Result 2025 Live: पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मई को आया था। उसके ठीक अगले ही दिन यानी 30 मई को राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इस वर्ष आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट एक दिन पहले घोषित हुआ है।
28 May 2025, 04:09:40 PM IST
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी
RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेटियों का रिजल्ट बेटों से अच्छा रहा। लड़कियों का रिजल्ट 94.08 फीसदी रहा जबकि लड़कों का रिजल्ट 93.16 फीसदी रहा।