Heavy Rainfall Disrupts Life in Nainital Tourists Enjoy Weather नैनीताल में मौसम बिगड़ा, मूसलाधार बारिश, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsHeavy Rainfall Disrupts Life in Nainital Tourists Enjoy Weather

नैनीताल में मौसम बिगड़ा, मूसलाधार बारिश

नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में मौसम खराब है। गुरुवार सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे यातायात और जन जीवन प्रभावित हुआ है। पर्यटक इस मौसम का आनंद ले रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालThu, 29 May 2025 12:25 PM
share Share
Follow Us on
नैनीताल में मौसम बिगड़ा, मूसलाधार बारिश

नैनीताल। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही मौसम खराब है। गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश करीब एक घण्टे से जारी है। जिसके चलते यातायात और जन जीवन खासा प्रभावित है। नैनीताल शहर में कोहरा भी छाया हुआ है। हालांकि पर्यटक इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए बारिश मुसीबत बन रही है। सड़कों पर कई जगह जल भराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है और तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।