miscreants eve teasing woman after enter in house shot father in law when protest पटना में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर ससुर को मार दी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsmiscreants eve teasing woman after enter in house shot father in law when protest

पटना में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर ससुर को मार दी गोली

महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार को खेलने के दौरान बच्चों में विवाद हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि इसी बात को लेकर हथियार लेकर विनोद, प्रिंस, राकेश समेत छह लोग घर में घुसकर हमारे साथ छेड़खानी करने लगे। ससुर के विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, पटनाThu, 5 June 2025 07:09 AM
share Share
Follow Us on
पटना में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध पर ससुर को मार दी गोली

बिहार की राजधानी पटना में घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी का विरोध करने पर बुजुर्ग ससुर को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना धनरुआ के एक गांव में बुधवार की है। जख्मी वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने विवाहित के बयान पर गांव के ही विनोद यादव, प्रिंस यादव, राकेश यादव समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे बरामद हुए हैं।

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को खेलने के दौरान बच्चों में विवाद हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि इसी बात को लेकर हथियार लेकर विनोद, प्रिंस, राकेश समेत छह लोग घर में घुसकर हमारे साथ छेड़खानी करने लगे। ससुर के विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं, दहशत फैलाने के लिए उनलोगों ने 10 राउंड फायरिंग की। थानाध्यक्ष शुभेन्दु कुमार ने बताया कि महिला ने गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मौके से चार खोखा बरामद किया है। बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:बिहार में शादी समारोह में क्यों हुआ मर्डर, मचा कोहराम
ये भी पढ़ें:पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा बोले BJP विधायक