किसानों को बताए खरीफ फसल की उन्नत खेती के गुर
कृषि वैज्ञानिकों ने खोदावंदपुर क्षेत्र में तीन पंचायतों में कृषि चौपाल लगाया। इस दौरान किसानों को खरीफ फसल की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने सरकार की लाभकारी योजनाओं की...

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। कृषि वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायतों में कृषि चौपाल लगाया। कृषि वैज्ञानिकों ने बरियारपुर पश्चिमी, बरियारपुर पूर्वी एवं खोदावंदपुर पंचायतों में कृषि चौपाल लगाकर किसानों को खरीफ फसल की खेती के नवीनतम तकनीकों की जानकारी दिया। कृषि विभाग के निर्देश पर लगाए गए खरीफ कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि अधिकारी गौरव कुमार ने सरकार के द्वारा उन्नत कृषि के क्षेत्र में चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दिया। उन्होंने सरकार की इन लाभकारी योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया। मौके पर कृषि विभाग के सहायक निदेशक अभियंत्रण न्यूटन कुमार ने कृषि विभाग द्वारा रियायती दर पर किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे कृषि संयन्त्रों से बेहतर तरीके से खरीफ फसल की खेती करने की सलाह किसानों को दिया।
पौधा संरक्षण विभाग की सहायक निदेशक रीमा कुमारी ने बताया की फलदार पौधा लगाकर किसान अच्छी आय कमा सकते हैं। उन्होंने पौधा लगाने व इसके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी किसानों को दिया। साथ ही पौधा रोपण कार्य को पर्यावरण के लिए अच्छा कदम बताया। सहायक निदेशक ने पौधा लगाने के कार्य को सरकार की जल जीवन हरियाली अभियान का आधार बताया। इस मौके पर डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ के प्रसाद ने किसानों को खरीफ मक्का, कौनी, सामा, मरुआ के अलावे दलहनी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पूसा के कृषि वैज्ञानिक डॉ आशीष नारायण ने किसानों को कृषि के माध्यम से अधिक से अधिक आय अर्जित करने की सलाह दिया। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के कृषि वैज्ञानिक डॉ सुदर्शन कुमार ने नवीनतम तकनीक से खरीफ सफल की खेती को किसानों के लिए वरदान बताया। इस कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कई सरकार किसानों को कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपए देती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को खेती के लिए आर्थिक सहायता करती है। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि समन्वयक रंजय कुमार ने बताया की सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। रजिस्टर्ड किसान प्रखंड कृषि कार्यालय से सम्पर्क कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। मौके पर कृषि समन्वयक मनोरंजन कुमार ने बताया की नए तरीके से खरीफ फसल की खेती के लिए कृषि विभाग किसानों को कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। सरकार का उद्देश्य किसानों को स्वावलम्बी बनाना है। प्रखंड क्षेत्र में लगाए गए कृषि जन कल्याण चौपाल में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।