बकरीद पर 168 स्थानों पर अफसरों व जवान हुए तैनात
भभुआ जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। 168 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। डीएम और एसपी ने शांति और...

जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जारी किए संयुक्त आदेश, कहा- शांति में खलल डालनेवाले भेजे जाएंगे जेल चिन्हित संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों की करेंगे खास निगरानी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी की डीएम-एसपी ने तय की जवाबदेही (पेज चार की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। बकरीद के दौरान जिले में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सके, इसको लेकर प्रशासन हर स्तर से अलर्ट है और 168 जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी के साथ जवानों को तैनाल किया है। डीएम सुनील कुमार व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को संयुक्त आदेश जारी किया है।
संयुक्त आदेश में सुरक्षा, शांति व विधि-व्यवस्था के लिए खास निर्देश दिया गया है। विभिन्न विभागों के अफसरों की जवाबदेही तय की गई है। जिला प्रशासन ने सात से नौ जून तक पर्व मनाए जाने की संभावना जताई है। बकरीद पर मस्जिदों, ईदगाहों, दरगाह में नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी जाएगी। इस पर्व पर अफसरों को सजग रहकर सतत निगरानी करते हुए शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। द्वय अफसरों ने संबंधित अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया, ताकि आपत्तिजनक पोस्ट के कारण किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा भभुआ व मोहनियां शहर में तीन शिफ्ट में गश्ती दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी क्या दी गई जिम्मेदारी बकरीद पर्व पर अनवरत विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बिजली बोर्ड के कार्यपालक अभियंता, जलापूर्ति की सुविधा मुहैया कराने व चापाकलों की मरम्मत कराने के लिए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, भभुआ एवं मोहनियां थानों में अग्निशाम की व्यवस्था अग्निशमन पदाधिकारी, भभुआ, मोहनियां, हाटा, रामगढ़, कुदरा शहरों व निर्मित शौचालयों की साफ-सफाई कराने की जिम्मेदारी कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपी गई है। दो घंटा पहले तैनात हो जाएंगे अफसर व जवान भभुआ। डीएम-एसपी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों को निर्देश दिया है कि बकरीद की नमाज अदा किए जाने से दो घंटे पूर्व से प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए विधि-व्यवस्था संधारण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड में भ्रमणशील रहकर शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण की दिशा में पहल करेंगे। नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर जारी बकरीद पर्व को देखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना समाहरणालय स्थित जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (आपदा प्रबंधन शाखा) में की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06189-222080 है। नियंत्रण कक्ष का संपूर्ण प्रभार वरीय उपसमाहर्ता गौरव सिंह को सौंपा गया है। भभुआ व मोहनियां के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। वह चिन्हित स्थलों पर पहुंचकर अन्य अफसरों की ड्यूटी की जांच करेंगे। फोटो 06 जून भभुआ- 10 कैप्शन- भभुआ शहर के एकता चौक पर शुक्रवार को सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।