शोकसभा कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
बीहट में युवा कवि विनोद बिहारी की 80 वर्षीया माता निर्मला देवी का निधन हो गया। शोकसभा में जिला परिषद सदस्य और स्थानीय नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया भोला स्थान घाट पर किया...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 6 June 2025 08:47 PM

बीहट। युवा कवि सिमरिया निवासी विनोद बिहारी की 80 वर्षीया माता निर्मला देवी के निधन पर शोकसभा कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला परिषद सदस्य चंदन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, दिनकर कुमार, दिनकर पुस्तकालय के विश्वम्भर सिंह, प्रवीण प्रियदर्शी, राजेश कुमार, गजेन्द्र झा, संजीव फिरोज समेत अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। अंतिम संस्कार सिमरिया भोला स्थान घाट पर किया गया जहां ज्येष्ठ पुत्र गोपाल झा ने मुखाग्नि दी। (नि.सं.)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।