Patel Seva Sangh to Organize Award Ceremony in Arwal on December 7 पटेल सेवा संघ जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsPatel Seva Sangh to Organize Award Ceremony in Arwal on December 7

पटेल सेवा संघ जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

अरवल, निज संवाददाता। इस समारोह में बिहार सरकार के कई मंत्री और विधायक भाग लेंगे और जिला भर के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 1 June 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
पटेल सेवा संघ जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

अरवल, निज संवाददाता। पटेल सेवा संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार भास्कर की अध्यक्षता में अरवल में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पटेल सेवा संघ द्वारा अगामी 7 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन करपी प्रखंड के रामपुर चाय ग्राम में किया जायेगा। इस समारोह में बिहार सरकार के कई मंत्री और विधायक भाग लेंगे और जिला भर के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि समाज के छात्र-छात्राएं शिक्षा स्वास्थ्य खेल या अन्य तरह के कोई भी अच्छे काम करते हैं, उन्हें पटेल सेवा संघ द्वारा पुरस्कृत किया जाता है जिससे उनका मनोबल बढ़ सके और आगे अच्छा काम करने में उन्हें प्रेरणा मिल सके।

इस मौके पर संजीव कुमार, केडी सिंह, मुखिया रामविनय पटेल, पैक्स अध्यक्ष धनेश कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार, सत्येंद्र सिंह सहित अनेकों लोग उपस्थित थे। फोटो- 01 जून अरवल- 06 कैप्शन- अरवल में पटेल सेवा संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित नेता व कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।