Crack Found on Flyover Pillar 132 on Lucknow-Delhi Highway Potential Hazard खतरा::: हाईवे के फ्लाई ओवर की बींब में आई दरार, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsCrack Found on Flyover Pillar 132 on Lucknow-Delhi Highway Potential Hazard

खतरा::: हाईवे के फ्लाई ओवर की बींब में आई दरार

Hapur News - एनएचएआई के कर्मचारियों ने सीमेंट लगाकर दरार को ठीक किया सफाई में खर्च करके जलभराव से नहीं मिलती नगर के लोगों को राहत फोटो संख्या...7,8 कॉमन इंट्रो::::

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Mon, 2 June 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
खतरा::: हाईवे के फ्लाई ओवर की बींब में आई दरार

लखनऊ दिल्ली हाईवे पर स्थित पिलर नंबर 132 फ्लाई ओवर पर दरार आ गई। शनिवार को एनएचएआई के कर्मचारियों ने सीमेंट लगाकर दरार को बंद कर दिया। लेकिन दरार बंद नहीं होने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस फ्लाई ओवर पर प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहन गुजरते है। शनिवार की सुबह नगर के रहने वाले राकेश किसी काम से ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे। वापस आने के दौरान उनकी नजर फ्लाई ओवर की दरार पर पड़ी। जिससे उनके होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवर के बींब में दरार आना एक बड़े हादसे को न्यौता है। जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता है।

नगर की जनता को जाम से राहत दिलाने के लिए हाईवे पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराया गया था। समय से मेंटिनेंस नहीं होने के कारण यह दरार आई है। एनएचएआई जेई अंकुर ने बताया कि फ्लाई ओवर पर मेंटिनेंस का कार्य चल रहा है। यह एक रूटिन कार्य होता है। दरार जैसी कोई सूचना नहीं मिली है। बाकी संबंधित फर्म से जानकारी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।