ठीक नहीं हुए आंधी में टूटे विद्युत पोल, लोगों में आक्रोश
Bagpat News - बिनौली, संवाददाता।ठीक नहीं हुए आंधी में टूटे विद्युत पोल, लोगों में आक्रोशठीक नहीं हुए आंधी में टूटे विद्युत पोल, लोगों में आक्रोशठीक नहीं हुए आंध

तेज आंधी व तूफान के आने के बाद बिनौली व सिरसली गांव में विधुत लाइन पूरी तरह ठप हो गई। आधी के 15 दिन बाद तक भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने टूटी पड़ी विद्युत लाईन को अब तक ठीक नही कराया है। सिरसली गांव में एक विधुत पोल मार्ग के बीच में टूटा पड़ा है,जिसे अब तक उठाया नही गया है। बिनौली मे आंधी आने के बाद मेरठ बडौत मार्ग पर एक दर्जन विधुत पोल टूटकर नीचे गिर गये, जिसके बाद से खेतों की विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। 15 दिन पहले आई आंधी के बाद ऊर्जा निगम ने टूटे पड़े सभी विधुत पोल को सड़क के किनारे रखवा दिया, लेकिन अब तक खेतों को बिजली नही मिली है।
वही सिरसाली गांव में आबादी के बीच में आंधी से टूटे हुए खंबे आज तक विभाग द्वारा ठीक नही कराये गये। एक विद्युत पोल गांव में मुख्य मार्ग पर टूटकर बीच में पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से ग्रामीणों को आवागमन मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायत की लेकिन उसके बावजूद भी कोई समाधान नही किया गया। बिनौली व सिरसली के किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द खेतों को बिजली व्यवस्था ठीक नही कराई गई तो किसान आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।