School Launches Tree Plantation Drive Under Plant a Tree for Mother Campaign एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत लगाए 50 पौधे, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSchool Launches Tree Plantation Drive Under Plant a Tree for Mother Campaign

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत लगाए 50 पौधे

Deoria News - सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चेरो में एक पेड़ मां के नाम

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 6 June 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत लगाए 50 पौधे

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चेरो में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को विद्यालय के बच्चों व उनके माताओं के द्वारा परिसर में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी गौतम कुमार ने विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया तथा छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष पांडेय ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण का हमारे जीवन में क्या महत्व है इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एस पी गुप्त, शाहिद जमाल अंसारी, गौतम कुमार गुप्ता, नीरज कुमार आदि बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। प्राचार्य आशुतोष पांडेय बताया कि यह अभियान 5 सितम्बर से 30 सितंबर तक चलेगा। जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण से संबंधित अनेक क्रियाकलापों का आयोजन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।