Dr Ajay Kumar Singh Addresses Public Issues in Jamalpur शहरवासियों की समस्याएं बहुत जल्द होंगी दूर, वरीय अधिकारियों से वार्ता करेंगे: विधायक, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsDr Ajay Kumar Singh Addresses Public Issues in Jamalpur

शहरवासियों की समस्याएं बहुत जल्द होंगी दूर, वरीय अधिकारियों से वार्ता करेंगे: विधायक

जमालपुर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह ने रविवार को दौलतपुर में जन सवांद कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पानी, बिजली, सफाई, सड़क, और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की। सभी समस्याओं को सुनकर उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 2 June 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
शहरवासियों की समस्याएं बहुत जल्द होंगी दूर, वरीय अधिकारियों से वार्ता करेंगे: विधायक

जमालपुर। निज प्रतिनिधि जमालपुर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह रविवार को अपने जन सवांद कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनने और दूर करने के लिए नगर परिषद जमालपुर के वार्ड नंबर एक स्थित दौलतपुर में एक सभा की। तथा यहां वार्डवासियों की पानी, बिजली, सफाई, सड़क, सुरक्षा, सरकारी योजनाओं का लाभ सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। वार्डवासियों ने बारी बारी से वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर विधायक ने सभी समस्याओं को सुनकर, संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि आपकी समस्याएं जल्द हल की जाएंगी। इसके लिए संबंधित व विभागीय अधिकारियों से पुन: जाकर बात करेंगे।

इधर, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद साईं शंकर ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो निश्चित ही माई बहिन मान योजना के तहत ₹2500 प्रति माह जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि दी जाएगी। इसके अलावा 200 यूनिट बिजली फ्री, गैस सिलेंडर ₹500 में, तथा विधवा एवं वृद्ध जन पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1200 किया जाएगा। मौके पर भूपेंद्र नाथ सिंह, आरके मंडल, सुभाष वर्मा चंदन तांती, कमलेश्वरी मंडल, विक्की कुमार, सत्यम कुमार, अमित कुमार, आदित्य कुमार, कुंदन तांती, मेघन सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंदन पासवान, गोपाल सिंह, राजा यादव, संदीप चौरसिया, नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।