Bike Accidents in Jhanjharpur Five Injured in Separate Incidents दो बाइक दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, भर्ती, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsBike Accidents in Jhanjharpur Five Injured in Separate Incidents

दो बाइक दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, भर्ती

झंझारपुर में गुरुवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुई बाइक दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 6 June 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
दो बाइक दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, भर्ती

झंझारपुर। झंझारपुर में अलग अलग दो जगहों पर गुरुवार की रात हुई बाइक दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। घायलों को समुचित उपचार के बाद स्थिति में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। पहली दुर्घटना झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र में हुई। कमला बलान पुल के समीप दो बाइक आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दोनों बाइक पर सवार आरएस थाना के पथराही टोल निवासी वासुदेव साह के 26 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार, नवटोल गांव के जगदीश चौपाल के पुत्र 40 वर्षीय मनोज कुमार चौपाल एवं दरभंगा जिला के अलीनगर गरौल निवासी सूर्य नारायण साह के पुत्र 35 वर्षीय विजय कुमार साह घायल हुए हैं।

दूसरी घटना एनएच 27 पर झंझारपुर के समिया ढलान के पास रात के करीब डेढ़ बजे हुई। बताया गया है कि भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको चौपता गांव के जोगिंदर राय के 23 वर्षीय पुत्र छोटु कुमार राय व 26 वर्षीय शिव कुमार राय अपनी बाइक से घर जा रहा था। समिया ढलान के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पुलिस की गाड़ी ने उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पंहुचाया। चिकित्सक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों काफी जख्मी था। उपचार के बाद जब दोनों की स्थिति में सुधार हुआ तो उन्हें घर भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।