भाजपाइयों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर की चर्चा
काशीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 9 से 21 जून तक...

काशीपुर संवाददाता। भाजपाइयों ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की ओर से तय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन के महामंत्री राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले दो माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें प्रदेश महामंत्री बिष्ट ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने को 9 जून से 21 जून तक देशव्यापी अभियान चलाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2 करोड लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य है।
जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कार्यकताओं से कहा कि कार्यक्रमों को मंडल और बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक आयोजित करना है। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मेयर उषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, मानवेंद्र सिंह मानस, राम मेहरोत्रा, सायरा बानो रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।