राहुल को विकास पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं : सम्राट
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्हें विकास पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बच नहीं सकते और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सुरक्षा...

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विकास पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। इसलिए वह अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की जितनी चिंता की है, उस पर विपक्ष के लोग बोल भी नहीं पा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है। मुजफ्फरपुर की घटना हो या राज्य के किसी भी कोने की, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह मॉडल बनाया है।
राज्य में जो भी व्यक्ति गलत करेगा, उसे जेल के अंदर जाना ही होगा। राज्य में जो भी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, उनपर तुरंत कार्रवाई हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लालू प्रसाद के परिवार के लोग जाति देखकर किसी से मिलने और देखने जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।