जिले में पशुओं का सभी प्रकार का इलाज व ऑपरेशन संभव
Balrampur News - बलरामपुर के ग्राम खमौवा में एक गाय हर्निया से पीड़ित थी। उसके मालिक ने कई प्रयास किए लेकिन ऑपरेशन नहीं हो पाया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र शुक्ल और उनकी टीम ने गाय का सफल ऑपरेशन किया और उसे नया...
Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरFri, 6 June 2025 06:58 PM

बलरामपुर। सदर तहसील के ग्राम खमौवा में जरगाम की गाय हर्निया से पीड़ित थी। उन्होंने तमाम प्रयास किया लेकिन गाय के हार्निया का ऑपरेशन नही हो पाया। जिसके बाद जरगम ने 1962 पर फोन किया। इसके बाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र शुक्ल, सहायक मदनपाल व राहुल त्रिपाठी के साथ पहुंची टीम गाय का परीक्षण कर हर्निया का सफल ऑपरेशन कर इलाज करते हुए गाय को एक नया जीवन दान दिया। डॉ शुक्ल ने कहा कि अब पशुपालको को घबराने की जरूरत नही है। बलरामपुर में भी पशुओं से संबंधित सभी प्रकार के इलाज और आपरेशन संभव है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।