नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत
झंझारपुर के लक्ष्मीपुर गांव में एक विवाहिता रूपम झा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रूपम की शादी 2023 में हुई थी और वह 10 माह के बेटे की मां थी। मृतका के...
झंझारपुर। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका लक्ष्मीपुर गांव निवासी भगवान झा के पुत्र चंदन झा की पत्नी रूपम झा (उम्र 24 वर्ष) है। उसे 10 माह का एक पुत्र भी है। मृतका का नैहर घोघरडीहा और रमन जी झा की पुत्री है। रूपम की मौत की सूचना पर मृतका के नाना व दादा अपने कुछ रिश्तेदार को लेकर घोघरडीहा से लक्ष्मीपुर पहुंचे। इनलोगों ने रूपम की हत्या होने की बात पुलिस के समक्ष कही है।
बताया गया कि रूपम झा की शादी वर्ष 2023 में चंदन झा से हुई थी और एक माह पहले द्विरागमन होकर लक्ष्मीपुर अपने ससुराल आई। पति चंदन झा शुक्रवार को कहीं निकले थे और उसकी मां पड़ोस में आयोजित उपनयन कार्यक्रम में गई हुई थी। करीब 11 बजे जब वह घर आई तो घर में जमीन पर रूपम झा को पड़ा हुआ देखा। तत्काल उसने अपने बेटा चंदन को फोन पर इसकी सूचना दी। चंदन झा घर आया तथा उठाकर आरएस स्थित एक निजी नर्सिंग अस्पताल में लेकर गए। वहा कुछ देर के बाद रूपम झा को मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी फोन पर चंदन ने लुधियाना में रह रहे अपने ससुर को दी। इधर,थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी तक किसी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।