निर्माण कार्य से सड़क किनारे पेड़ों की संख्या हो रही कम
मखदुमपुर ,निज संवाददाता। उसमें बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया था। उस समय सड़क किनारे और रेलवे लाइन के दोनों तरफ भी हजारों की संख्या में पेड़ लगाए गए थे।

मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड मे पेड़ पौधों की संख्या लगातार कम हो रही है। पौधारोपण अभियान के बाद भी पहले की तुलना में पेड़ों की संख्या में कमी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 80 के दशक में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था। उसमें बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया था। उस समय सड़क किनारे और रेलवे लाइन के दोनों तरफ भी हजारों की संख्या में पेड़ लगाए गए थे। गया पटना रोड चौड़ीकरण में अधिकांश पुराने पेड़ कट गए हैं। सिर्फ कुछ जगहों पर सड़क किनारे पेड़ देखे जा सकते हैं। मखदुमपुर स्टेशन से अस्पताल के बीच में कुछ पुराने पेड़ बचे हुए हैं, जिनकी शोभा देखी जा सकती है।
गर्मी के दिनों में उन पेड़ों के नीचे लोग अपने वाहन खड़ा कर आराम करते नजर आते हैं एवं बहुत से फुटपाथी दुकानदार भी पेड़ के नीचे दुकान लगा रहे हैं। मखदुमपुर के जितेंद्र शर्मा बताते हैं कि रोड चौड़ीकरण के पहले काफी पेड़ थे। जिससे काफी हरियाली रहती थी। गोल्ड मोहर, कचनार, अमलतास के पेड़ जब फूलों से भर जाते थे, तब सड़क की शोभा बढ़ जाती थी। वही नई हाईवे पर भी पौधे लगाए जा रहे हैं लेकिन वह सभी झाड़ियां हैं। वहीं भीमपुरा गांव के नॉलेश शर्मा बताते हैं कि पहले काफी बड़ा बगीचा गांव में हुआ करता था। आम ,महुआ, बरगद ,पीपल, पाकड़, नीम, जामुन आदि का पेड़ काफी अधिक रहता था। निर्माण कार्य बढ़ाने के कारण पुराने बगीचे कट गए हैं। इसके जगह पर अब लोग सागवान, शीशम, महोगनी जैसे पेड़ लगाते हैं। लेकिन पुराने पेड़ों जैसा लाभ इन पेड़ों से नहीं मिल पाता है। मनरेगा एवं वन विभाग के द्वारा जो पेड़ लगाए जा रहे हैं, वह देख रेख के अभाव में दो-तीन साल के बाद खराब हो जाते हैं। समाजसेवी वेंकटेश शर्मा बताते हैं कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने की जरूरत है। इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है तो दूसरे तरफ निर्माण कार्य में सैकड़ो की संख्या में पेड़ कट रहे हैं। फोटो 01 जून जेहाना- 10 कैप्शन- मखदुमपुर बाजार में सड़क किनारे लगे पुराने पेड़ में खिले फूल।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।