Outstanding Performance of Science Students in Piparwar Intermediate Exam इंटरमीडिएट में बचरा 10 2 हाई स्कूल के साइंस छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsOutstanding Performance of Science Students in Piparwar Intermediate Exam

इंटरमीडिएट में बचरा 10 2 हाई स्कूल के साइंस छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा 10 2 हाई स्कूल के साइंस के छात्रों ने इंटरमीडिएट जैक बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रियंका कुमारी ने 69.2% अंक के साथ टॉप किया, जबकि आशुतोष कुमार और संध्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 31 May 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
इंटरमीडिएट में बचरा 10 2 हाई स्कूल के साइंस छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन

पिपरवार, संवाददाता। इंटरमीडिएट जैक बोर्ड की परीक्षा में पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा 10 2 हाई के साइंस के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें प्रियंका कुमारी 69.2% अंक प्राप्त कर साइंस में स्कूल टापर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं आशुतोष कुमार 65.8% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान और संध्या कुमारी 60% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। बचरा हाई स्कूल के साइंस के विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र पासवान, शिक्षक मनीष कुमार, बचरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना देवी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।