GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराया
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर
GT vs MI Highlights IPL 2025 Eliminator: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम का सफर यही खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी।
229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को पहले ओवर में झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुसल मेंडिस 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 24 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 49 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। रदरफोर्ड 15 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शाहरुख ने 7 गेंद में 13 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 11 गेंद में 16 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो, बुमराह, ग्लीनसन, सैंटनर और अश्विनी ने 1-1 विकेट लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 50 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक ने 11 गेंद में 25 रन बनाए। नमन धीर 6 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक ने 9 गेंद में 22 रन बनाए। गुजरात के लिए साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।
Gujarat: 208/6 (20)
Mumbai: 218/5 (20)
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराया
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया।
GT vs MI live score: शाहरुख लौटे पवेलियन
GT vs MI live score: शाहरुख खान 7 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। गुजरात को अंतिम दो गेंद में 21 रन चाहिए।
GT vs MI live score: आखिरी ओवर में गुजरात को चाहिए 24 रन
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 24 रन चाहिए। राहुल 15 और शाहरुख 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs MI live score: गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौटी
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। रदरफोर्ड 15 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
GT vs MI live score: गुजरात को 12 गेंद में चाहिए 36 रन
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 12 गेंद में 36 रन चाहिए। रदरफोर्ड 24 और राहुल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs MI live score: साई सुदर्शन लौटे पवेलियन
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस को ग्लीसन ने बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने साई सुदर्शन को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। साई 49 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।
GT vs MI live score: गुजरात का स्कोर 150 के पार
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस ने 14वें ओवर में 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम को जीत के लिए 80 से कम रन चाहिए।
GT vs MI live score: गुजरात को जीत के लिए 110 रन
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 54 गेंद में 110 रन चाहिए। गुजरात ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं।
GT vs MI live score: साई सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी
GT vs MI live score: गुजरात के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 28 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह एक छोर पर डटे हुए हैं।
GT vs MI live score: कुसल मेंडिस हुए हिट विकेट
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस को सातवें ओवर में दूसरा झटका लगा है। कुसल हिट विकेट हो गए हैं। उन्होंने 10 गेंद में 20 रन बनाए।
GT vs MI live score: गुजरात का स्कोर 50 के पार
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस ने पांचवें ओवर में 50 का स्कोर पार कर लिया है। साई सुदर्शन 31 और कुसल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिरा
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस को पहले ओवर में शुभमन गिल के रूप में झटका लगा है। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। गिल एक रन ही बना सके।
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 229 रनों का टारगेट
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए हैं।
GT vs MI live score: नमन धीर लौटे पवेलियन
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस को नमन धीर के रूप में पांचवां झटका लगा है। नमन 6 गेंद में नौ रन ही बना सके।
GT vs MI live score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा
GT vs MI live score: रोहित शर्मा 50 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उनके आउट होने के बाद अगले ओवर में तिलक वर्मा भी आउट हुए। तिलक ने 11 गेंद में 25 रन बनाए।
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में बनाए 175 रन
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में दो विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 48 गेंद में 71 रन और तिलक 6 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs MI live score: सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन
GT vs MI live score: स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साई किशोर ने उन्हें आउट किया।
GT vs MI live score: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला
GT vs MI live score: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला है। सूर्यकुमार 26 और रोहित 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में बनाए 114 रन
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं। रोहित और सूर्यकुमार क्रीज पर मौजूद हैं।
GT vs MI live score: रोहित शर्मा ने लगाई फिफ्टी
GT vs MI live score: रोहित शर्मा ने 28 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने आईपीएल में 47वीं फिफ्टी लगाई। रोहित अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।
GT vs MI live score: जॉनी बेयरस्टो लौटे पवेलियन
GT vs MI live score: जॉनी बेयरस्टो 22 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। साई किशोर ने उन्हें आउट किया।
GT vs MI live score: पारवप्ले में मुंबई इंडियंस ने मचाया धमाल
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 79 रन बना लिए हैं। रोहित 33 और जॉनी 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs MI live score: जॉनी बेयरस्टो ने मचाया धमाल
GT vs MI live score: सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आईपीएल 2025 के पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बेयरस्टो ने 14 गेंद में 39 रन बना लिए हैं।
GT vs MI live score: रोहित को मिला दूसरा जीवनदान
GT vs MI live score: रोहित शर्मा का विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने कैच छोड़ा है। उन्हें दो जीवनदान मिल गया है।
GT vs MI live score: गेराल्ड ने रोहित का कैच छोड़ा
GT vs MI live score: गेराल्ड कोइट्जे ने रोहित शर्मा का कैच छोड़ा है। रोहित को 4 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला है।
GT vs MI live score: रोहित और बेयरस्टो कर रहे पारी की शुरुआत
GT vs MI live score: रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे हैं। सिराज पहला ओवर करेंगे।
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने किए बदलाव
GT vs MI live score: हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच की विजेता टीम दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से खेलेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहला क्वालीफायर जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है। मुंबई टीम में जॉनी बेयरस्टो की वापसी हुई है जबकि रिचर्ड ग्लीसन पदार्पण करेंगे और राज बावा भी टीम में हैं । वहीं गुजरात टाइटंस टीम में जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेलेंगे।
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोइट्जे, मोहम्मद सिराज, प्रिसद्ध कृष्णा
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने कई बदलाव किए हैं।
GT vs MI live score: लीग स्टेज में गुजराज टाइटंस ने मारी बाजी
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस को दो बार मात दी है। पहले मैच में गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से हराया, जबकि दूसरा मैच तीन विकेट से जीता।
GT vs MI live score: रोहित को मिलेगा नया जोड़ीदार
GT vs MI live score: रोहित शर्मा के साथ आज रयान रिकल्टन की जगह जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत कर सकते हैं। रेयान रिकल्टन ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज अब राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ चुका है। इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स के साथ भी ऐसा ही है। इंग्लैंड की टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के अलावा रिचर्ड ग्लीसन और चरित असलंका को मुंबई ने अपने साथ जोड़ा है। एलिमिनेटर में रोहित के साथ बेयरस्टो पारी का आगाज कर सकते हैं।
GT vs MI live score: गुजरात के गेंदबाजों ने बढ़ाई टेंशन
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अरशद खान उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और इस वजह से टीम की समस्याएं बढ़ गई हैं। और इस वजह से प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया है, जो मौजूदा सत्र में 23 विकेट के साथ टीम के लिए तुरुप का पत्ता साबित हुए हैं। तेज गेंदबाजी विभाग की कमजोरियों के अलावा स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान की प्रभावहीनता ने गेंदबाजी में टीम की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है।
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस ने गंवाया फॉर्म
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस की टीम ने लीग स्टेज में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन प्लेऑफ से ठीक पहले टीम ने लय खो दी और लगातार दो मुकाबले गंवाए हैं। टीम ने अपने पिछले दो मैच में हार के दौरान विरोधी टीम को 465 रन बनाने दिए और प्ले ऑफ में उसे गेंद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
GT vs MI live score: गुजरात-मुंबई के लिए करो या मरो मुकाबला
GT vs MI live score: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी, जबकि विजेता टीम को दूसरे क्वालीफायर में खेलने का मौका मिलेगा। खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियन्स की टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रही। वहीं गुजरात की टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।
GT vs MI live score: प्लेऑफ में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की बत्ती गुल
GT vs MI live score: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की आज के मुकाबले से पहले बत्ती गुल है। दरअसल, रोहित का एलिमिनेटर में औसत 11.25 का रहा है, वहीं हार्दिक पांड्या का बल्ला गुजरात के खिलाफ चलता ही नहीं। जीटी के खिलाफ उन्होंने केवल 7.66 का औसत से रन बनाए हैं।
GT vs MI live score: गुजरात टाइटंस संभावित XI
GT vs MI live score: साई सुदर्शन, शुबमन गिल, कुसल मेंडिस, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस संभावित XI
GT vs MI live score: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, चरित असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अश्वनी कुमार/कर्ण शर्मा
GT vs MI live score: रोहित शर्मा IPL में 300 छक्कों के करीब
GT vs MI live score: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा IPL में अभी तक 298 छक्के लगा चुके हैं। अगर वह गुजरात के खिलाफ अगर दो मैक्सिमम लगाते हैं तो वह क्रिस गेल के बाद 300 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे।
GT vs MI live score: एलिमिनेटर से पहले MI में हुए 3 बदलाव
GT vs MI live score: रयान रिकेल्टन, विल जैक्स और कॉर्बिन बॉश ने डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियों के लिए मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है, उनकी जगह स्क्वॉड में जॉनी बेयरस्टो, चारिथ असलांका और रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया गया है।