धूप ढा रही सितम, गर्मी संग उमस का जोर
भागलपुर में पिछले 24 घंटे में रात का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। धूप और उमस ने लोगों को...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 31 May 2025 02:19 PM

भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात का पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं शनिवार की सुबह से ही धूप सितम ढा रही थी तो वहीं गर्मी व उसम ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब बारिश की संभावना कम हो चली है। लेकिन आंशिक बदरी के बीच उमस व गर्मी का जोर अभी बना रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।