वैज्ञानिक सोच बढ़ाने को स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर लगेगी मॉडल प्रदर्शनी
Sambhal News - कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चयनित छात्रों को साइंस पार्क, आईआईटी और स्टार्टअप...

कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर क्विज और प्रतियोगिता कराई जाएगी। चयनित बच्चों को साइंस पार्क, आईआईटी, स्टार्टअप संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत 1289 परिषदीय व 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए आविष्कार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चयनित बच्चों को साइंस पार्क, आईआईटी समेत स्टार्ट अप संस्थानों में ले जाया जाएगा।
वर्तमान शिक्षा सत्र में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रत्येक विकासखंड से 100-100 छात्र-छात्राओं को चयनित कर साइंस पार्क, आईआईटी, उद्योग व स्टार्टअप संस्थानों में भ्रमण कराया जाएगा। जिला समंवयक प्रशिक्षण ने बताया कि त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत छात्र-छात्राओं का चयन कराया जाएगा। इसके तहत पहले विद्यालय स्तर, फिर ब्लॉक व जिला स्तर पर क्विज और मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को चयनित किया जाएगा। वर्जन परिषदीय विद्यालयों में प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। नियमानुसार आयोजन कराते हुए छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। - मुकेश पाठक, जिला समंवयक प्रशिक्षण।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।