Farmers Struggle with Water Scarcity for Rice Nursery Amid Rohini Nakshatra नहरों में पानी नहीं होने से परेशानी, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsFarmers Struggle with Water Scarcity for Rice Nursery Amid Rohini Nakshatra

नहरों में पानी नहीं होने से परेशानी

Ghazipur News - दिलदारनगर के किसान धान की नर्सरी डालने के लिए पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। रोहिणी नक्षत्र में नर्सरी डालने का समय है, लेकिन गर्मी और सूखे के कारण जलस्तर गिर गया है। नहरों में पानी नहीं है, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 31 May 2025 02:27 PM
share Share
Follow Us on
नहरों में पानी नहीं होने से परेशानी

दिलदारनगर। किसान धान की नर्सरी डालने के लिए पानी की कमी से जूझ रहे हैं। रोहिणी नक्षत्र में धान की नर्सरी डालने का उपयुक्त समय चल रहा है। किसानों की माने तो यह नक्षत्र धान की अच्छी पैदावार के लिए शुभ होता है। गर्मी के कारण क्षेत्र के पोखरा और तालाब सूख गए हैं। जलस्तर नीचे चला गया है। नहरों में पानी नहीं है। रविवार से शुरू हुए रोहिणी नक्षत्र में बादल तो दिख रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। चौधरी चरण सिंह नहर पंप कैनाल जमानिया में पानी नहीं है। अन्य नहरें भी सूखी हैं। इससे कई गांवों के किसान परेशान हैं।

किसान किसुक शर्मा, डॉ. राम अवतार, संजय कुशवाहा, इमरान खान और मेहराब खान ने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। विभागीय लोगों का कहना है कि नहरों में 15 जून को पानी छोड़ा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।