New Blind Fish Species Discovered in Meghalaya Caves Schistura densiclavis मेघालय की गुफाओं में दिखी ‘अंधी मछली, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNew Blind Fish Species Discovered in Meghalaya Caves Schistura densiclavis

मेघालय की गुफाओं में दिखी ‘अंधी मछली

गुवाहाटी में शोधकर्ताओं ने मेघालय की गुफाओं में 'स्किस्टुरा डेंसिकलावा' नामक एक नई मछली प्रजाति की खोज की है। यह अंधी मछलियों की एक नई प्रजाति है, जो अंधेरी गुफाओं में रहती है। यह मेघालय में पाई जाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 31 May 2025 02:26 PM
share Share
Follow Us on
मेघालय की गुफाओं में दिखी ‘अंधी मछली

गुवाहाटी, एजेंसी। मेघालय की गुफाओं में मछली की एक नई प्रजाति ‘स्किस्टुरा डेंसिकलावा खोजी गई है। यह गुफाओं में पाई जाने वाली ‘अंधी मछलियों की एक नई प्रजाति है। गुफा मछलियां अक्सर अंधी होती हैं या उनकी दृष्टि बहुत कमजोर होती है। दरअसल, ये मछलियां अंधेरी जगहों में रहती हैं। इसलिए, इनके शरीर में आंखें विकसित नहीं होतीं या वे बहुत छोटी और काम करने में असमर्थ होती हैं। यह महत्वपूर्ण खोज गुवाहाटी यूनिवर्सिटी और शिलांग के लेडी कीन कॉलेज के शोधकर्ताओं ने की है। यह मेघालय में अब तक पाई गई छठी अनोखी गुफा मछली प्रजाति है। गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के डॉ. कंगकन सरमा और उनकी टीम की यह नौवीं खोज है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।