JEE Advanced Toppers List : JEE Advanced Air 1 jee adv cutoff marks cut off 1 all india rank JEE Advanced Toppers List : जेईई एडवांस्ड में IIT दिल्ली जोन के रंजीत गुप्ता ने किया टॉप, देखें टॉपरों की लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Advanced Toppers List : JEE Advanced Air 1 jee adv cutoff marks cut off 1 all india rank

JEE Advanced Toppers List : जेईई एडवांस्ड में IIT दिल्ली जोन के रंजीत गुप्ता ने किया टॉप, देखें टॉपरों की लिस्ट

JEE Advanced 2025 Air 1 : जेईई एडवास्ड में ओपन सीआरएल कैटेगरी में आईआईटी दिल्ली जोन के रंजीत गुप्ता ने टॉप किया है। रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक हासिल किए हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 09:51 AM
share Share
Follow Us on
JEE Advanced Toppers List : जेईई एडवांस्ड में IIT दिल्ली जोन के रंजीत गुप्ता ने किया टॉप, देखें टॉपरों की लिस्ट

JEE Advanced 2025 Air 1 Toppers List : जेईई एडवांस्ड 2025 में आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने पूरे देश में टॉप किया है। रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर आईआईटी दिल्ली जोन के ही सक्षम जिंदल हैं जिन्होंने 360 में से 332 अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर 330 अंकों के साथ आईआईटी बॉम्बे जोन के माजिद मुजाहिद हैसन, चौथे पर 327 अंकों के साथ आईआईटी बॉम्बे जोन के पार्थ मंदर वर्तक रहे हैं। देवदत्ता माझी ने 16वीं रैंक हासिल कर महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। जेईई एडवांस्ड कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में शीर्ष 15 रैंक पाने वाले सभी कैंडिडेट पुरुष हैं।

टॉपरों की लिस्ट

रैक, नाम, मार्क्स और जोन

  1. रंजित गुप्ता, 332, आईआईटी दिल्ली

2. सक्षम जिंदल, 332, आईआईटी दिल्ली

3. माजिद मुजाहिद हुसैन, 330, आईआईटी बॉम्बे

4. पार्थ मंदर वर्तक, 327, आईआईटी बॉम्बे

5. उज्ज्वल केसरी, 324, आईआईटी दिल्ली

6. अक्षत कुमार चौरसिया , 321, आईआईटी कानपुर

7. साहिल मुकेश देव, 321, आईआईटी बॉम्बे

8. देवेश पंकज भैया, 319, आईआईटी दिल्ली

9. अर्नव सिंह , 319, आईआईटी हैदराबाद

10. वैदलामुदी लोकेश, 317, आईआईटी हैदराबाद

कैटेगरीवाइज टॉपर लिस्ट

किस कैटेगरी में किसने किया टॉप (रैंक 1 )

रैंक लिस्ट नाम जोन

ओपन CRL रंजीत गुप्ता, आईआईटी दिल्ली

जनरल ईडब्ल्यूएस , वांगला अजय रेड्डी, आईआईटी हैदराबाद

ओबीसी एनसीएल , धरमाना गनाना रुत्विक साई, आईआईटी हैदराबाद

एससी, श्रेयस लोहिया, आईआईटी कानपुर

एसटी, पार्थ सेहरा, आईआईटी दिल्ली

सीआरएल PWD - हर्षल गुप्ता , आईआईटी खड़गपुर

जनरल ईडब्ल्यूएस PWD, सुगम कुमार ठाकुर, आईआईटी कानपुर

ओबीसी एनसीएल PWD, वर्णित विश्ववकर्मा , आईआईटी कानपुर

एससी PWD , सुधांश, आईआईटी बॉम्बे

एससी PWD, यश गोथारिया, आईआईटी कानपुर

जेईई एडवांस्ड कट-ऑफ 2025 जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी

जेईई एडवांस्ड कट-ऑफ 2025 इस साल 109 से घटकर 76 हो गई जो लगभग 30 फीसदी है। जबकि विषयवार कटऑफ में 3 फीसदी की कमी आई है।

रैंक लिस्ट मिनिमम मार्क्स (प्रत्येक विषय में) मिनिमम मार्क्स (एग्रीगेट)

कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) 7 64

ओबीसी एनसीएल रैंक लिस्ट 6 66

जनरल ईडब्ल्यूएस रैंक लिस्ट 6 66

एससी रैंक लिस्ट 3 37

एसटी रैंक लिस्ट 3 37

कॉमन pwD रैंक लिस्ट CRL - PWD) 3 37

ओबीसी एनसीएल - PWD रैंक लिस्ट 3 37

जनरल EWS PWD रैंक लिस्ट 3 37

एससी PWD रैंक लिस्ट 1 18

प्रीपेरेटरी कोर्स रैंक लिस्ट 1 8

जेईई एडवांस्ड 2025 रैंक लिस्ट प्रत्येक विषय में मिनिमम परसेंटेज मार्क्स (% में) मिनिमम परसेंट ऑफ एग्रीगेट मार्क्स (% में)

CRL 5.83 20.56

OBC-NCL रैंक लिस्ट 5.25 18.50

GEN-EWS रैंक लिस्ट 5.25 18.50

SC रैंक लिस्ट 2.92 10.28

ST रैंक लिस्ट 2.92 10.28

कॉमन PWD रैंक लिस्ट 2.92 10.28

OBC-NCL PWD रैंक लिस्ट 2.92 10.28

SC PWD रैंक लिस्ट 2.92 10.28

प्रीपेरेटरी कोर्स रैंक लिस्ट 1.46 5.14

लेटेस्ट JAC 12th Result, JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।