Celebration of 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Mirzapur आदर्श प्रशासक थीं राजमाता अहिल्या बाई होल्कर, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsCelebration of 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Mirzapur

आदर्श प्रशासक थीं राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

Mirzapur News - मिर्जापुर में शनिवार को सपा कार्यालय में देवी प्रसाद चैधरी की अध्यक्षता में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और आदर्श प्रशाशिका के रूप में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 31 May 2025 02:21 PM
share Share
Follow Us on
 आदर्श प्रशासक थीं राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

मिर्जापुर, संवाददाता। सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में शनिवार को जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी की अध्यक्षता में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने मालवा राज्य पर लगातार 30 साल तक शासन किया था। अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए बहुत ही मजबूत काम करते हुए आदर्श प्रशाशिका के रूप स्थपित किया l इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेन्द्र पटेल, आदर्श यादव, राजेश भारती, संतोष गोयल, मेवालाल प्रजापति, रामगोपाल बिन्द, राजकुमार यादव, डाॅ. शक्ति श्रीवास्तव, अशफाक खान, वन्दना गुप्ता, रजिया, रोजी, साहिबा, फरीदा, निदा, उषा देवी, दुर्गावती, तारा देवी, निर्मला, कौशल्या, ऊषा, आरती, पूजा, गीता, गीता, रूक्मनी, सीता, बिन्दु, मैना, रतन देवी, शकीना, चुन्नी, रेशमा, नेहा, समा, रानी खान, मुस्ताक अहमद, अरशद अली आदि रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।