बिजली कर्मचारियों को भी मिले पुरानी पेंशन
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 2005 तक नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन न मिलने पर मुख्य सचिव के सामने अपनी मांग रखी। मोर्चा ने सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ...

ऊर्जा के निगमों में 2005 तक वाले कर्मचारियों को भी नहीं मिल रही पेंशन उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सीएस के सामने रखा पक्ष देहरादून, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 2005 तक नियुक्त बिजली कर्मियों तक को पुरानी पेंशन का लाभ न मिलने पर सवाल उठाए। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के साथ वार्ता में पुरानी पेंशन सुनिश्चित कराने की मांग की। मोर्चा संयोजक इंसारुल हक ने कहा कि सभी विभागों में 2005 तक नियुक्त हुए कर्मचारियों के साथ ही आगे के वर्षों के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ सुनिश्चित कराया गया है।
दूसरी ओर ऊर्जा के निगमों में 2005 तक नियुक्त कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कहा कि तीनों ऊर्जा निगमों में वर्ष 2020 के बाद नियुक्त कार्मिकों को विद्युत टैरिफ सुविधा प्रदान की जाए। वर्ष 2005 तक जारी की गई विज्ञप्तियों के आधार पर नियुक्त कार्मिकों को शासन की भांति जीपीएफ का भी लाभ दिया जाए। तीनों ऊर्जा निगमों में कार्यरत उपनल समेत अन्य संविदा कार्मिकों को नियमित किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप कंसल, सुनील मोगा, रविंद्र सैनी, पंकज सैनी, डीएस रावत, केहर सिंह, राकेश शर्मा, भानु प्रकाश जोशी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।