बेबीमून के लिए इन 5 जगहों पर जा सकते हैं आप, ट्रिप यकीनन बन जाएगा यादगार 5 Beautiful Places for Pregnant Women or Best Babymoon Destinations in India, Travel news in Hindi - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा5 Beautiful Places for Pregnant Women or Best Babymoon Destinations in India

बेबीमून के लिए इन 5 जगहों पर जा सकते हैं आप, ट्रिप यकीनन बन जाएगा यादगार

आजकल बच्चे के जन्म से पहले कपल एक दूसरे के साथ आरामदायक समय बिताने के लिए छुट्टी लेते हैं और किसी खूबसूरत जगह पर जाना पसंद करते हैं। इस ट्रिप को बेबीमून कहा जाता है। अगर आप प्रेगनेंट हैं तो यहां जानिए बेबीमून के लिए भारती की 5 बेस्ट जगह।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 07:30 AM
share Share
Follow Us on
बेबीमून के लिए इन 5 जगहों पर जा सकते हैं आप, ट्रिप यकीनन बन जाएगा यादगार

आजकल लोग अपनी लाइफ के हर मोमेंट को यादगार बनाना चाहते हैं। फिर चाहें वह पल प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा हो या फिर पर्सनल लाइफ से। बात करें कपल्स की तो उनके लिए पेरेंट्स बनना वाकई में एक सुखद एहसास है और इस पल को खासतौर से यादगार बनाने के लिए कपल्स इन दिनों बेबीमून पर जाना पसंद करते हैं। बेबीमून के दौरान कपल्स कुछ दिन की छुट्टियां लेते हैं और फिर किसी अच्छी जगह पर घूमने जाते हैं। इस समय पर वह बच्चे के होने से पहले एक दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताते हैं और आने वाले बच्चे के लिए खुद को मेंटली और फिजिकली तैयार करते हैं। अगर आप प्रेगनेंट हैं और पार्टनर के साथ बेबीमून पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो यहां देखिए 5 बेहतरीन जगह।

1) गोवा

ज्यादातर लोग गोवा को पार्टी प्लेस ही मानते हैं। जबकि फेमस बीच पर शांत समय बिताने और आराम करने के लिए ये सबसे अच्छी बेबीमून डेस्टिनेशन में से एक है। प्रेगनेंट महिलाएं अपने पार्टनर के साथ गोवा के शांत बीच किनारों पर आराम करें। दूधसागर झरनों को देखने के लिए क्रूज राइड लें और आरामदायक कैफे में अपनी फेवरिट डिशेज को खाएं।

2) असम

असम एक शांत और बेहतरीन बेबीमून डेस्टिनेशन है जो प्राकृतिक सुंदरता और शांति का बेहतरीन मिक्स है। अपने चाय के बागानों, हरी-भरी हरियाली और राजसी ब्रह्मपुत्र नदी के लिए जाना जाने वाला असम शांति में छुट्टी बिताने के लिए बेस्ट है।

3) ऋषिकेश

शांत वातावरण और आध्यात्मिक एनर्जी के लिए जाना जाने वाला ऋषिकेश भारत में प्रेगनेंट महिलाओं के ट्रैवल के लिए सबसे सेफ जगहों में से एक है। प्रकृति से जुड़ने, माइंडफुलनेस की प्रेक्टिस करने और फ्रेश फील करने के लिए एक अच्छी जगह है। प्रेगनेंट महिलाएं पार्टनर के साथ शांति में समय बिताने के लिए यहां जरूर जाएं।

4) शिमला

शिमला को पहाड़ों की रानी के रूप में जाना जाता है और ये भारत में सबसे खूबसूरत और पसंदीदा बेबीमून डेस्टिनेशन में से एक है। सुहावने मौसम और सुंदर नजारों के साथ आरामदायक छुट्टी बिताने के लिए ये अच्छी जगह है।

5) कुमारकोम

भारत में बेबीमून डेस्टिनेशन के लिए कुमारकोम को एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये जगह उन प्रेगनेंट कपल्स के लिए बेस्ट है जो प्रकृति के बीच आराम करना चाहते हैं। शांति और सुकून में छुट्टियां बिताने के लिए ये अच्छी जगह है।

ये भी पढ़ें:सूरत के पास घूमने की ये जगह गर्मी की छुट्टियों को बनाएंगी यादगार
ये भी पढ़ें:दार्जिलिंग में घूमने लायक है ये जगह,यादगार ट्रिप के लिए इन एक्टिविटीज का लें मजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।