Latest 8 Unique kurti Design for summer Stylish Suit Pattern Images गर्मियों के लिए बनवाएं इन 8 डिजाइन की कुर्ती, पहन कर हर मौके पर मिलेगा गजब का लुक
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगर्मियों के लिए बनवाएं इन 8 डिजाइन की कुर्ती, पहन कर हर मौके पर मिलेगा गजब का लुक

गर्मियों के लिए बनवाएं इन 8 डिजाइन की कुर्ती, पहन कर हर मौके पर मिलेगा गजब का लुक

कुर्ती को हर मौके पर पहना जा सकता है। ये एक ऐसी आउटफिट है जो गर्मियों में कम्फर्टेबल रहती है और गर्मी से भी बचाव होता है। यहां देखिए कुर्ती के 8 ऐसे डिजाइन जो गर्मी के लिए बेस्ट हैं और इन्हें पहनकर आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।  

Avantika JainSat, 31 May 2025 10:05 PM
1/9

कुर्ती के यूनीक डिजाइन

गर्मी के मौसम में महिलाएं ऐसे कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं जो हल्के और आरामदायक हों। इस मौसम में कॉटन और रेयॉन जैसे कपड़ों को पहनना पसंद किया जाता है। अगर आप इन कपड़ों से अपने पसंद की कुर्ती बनवाना चाहती हैं तो यहां देखिए कुछ बेहतरीन डिजाइन जिन्हें पहनकर आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा। All Photo Credit: Pinterest

2/9

डोरी डिजाइन वाली कुर्ती

स्ट्रेट फिट कुर्ती को कुछ स्टाइलिश लुक देने के लिए साइड में इस तरह से डोरी लगवाएं। ये डोरी फैंसी दिखने के साथ परफेक्ट फिट देने का काम भी करती है।

3/9

साइड कट डिजाइन

महिलाएं स्ट्रेट फिट कुर्ती को ज्यादा पहनना पसंद करती हैं। इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए आप साइड में कट बनवा सकती हैं।

4/9

फ्रंट कट कुर्ती डिजाइन

कुर्ती को फैंसी लुक देने के लिए फ्रंट कट डिजाइन बनवाएं। नेकलाइन को सुंदर और क्लासी बनाने के लिए कॉलर नेकलाइन बनवाएं।

5/9

कॉलर नेकलाइन

कॉलर नेकलाइन दिखने में काफी अच्छी लगती हैं। इस तरह के पैटर्न को महिलाएं क्लासी लुक पाने के लिए कैरी करती हैं। आप ऑफिस वियर के लिए इस डिजाइन की कुर्ती बनवाएं।

6/9

शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

आजकल को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप एथनिक स्टाइल के को-ऑर्ड सेट को पहनना पसंद करती हैं। तो इस पैटर्न में बनवाएं।

7/9

फ्रॉक कुर्ती डिजाइन

फ्रॉक कुर्ती डिजाइन भी काफी ट्रेंड में रहता है। इस तरह की कुर्ती को डिफरेंट लुक में बनवाना चाहती हैं तो साइड में कट लगावाएं। इसके अलावा डोरी और लटकन लगाकर इस तरह की कुर्ती को फैंसी लुक दें।

8/9

हाई लो कुर्ती डिजाइन

गर्मियों के लिए इस तरह की खुली-खुली डिजाइन वाली कुर्ती बेस्ट रहेगी। आप सिंपल कॉटन फैब्रिक से इस तरह की कुर्ती बनवा सकती हैं। इस कुर्ती को हाई लो डिजाइन में बनाया गया है।

9/9

फ्रंट बटन कुर्ती डिजाइन

कुर्ती का फ्रंट बटन डिजाइन काफी सुंदर लगता है। इस तरह का डिजाइन उन महिलाओं के लिए सबसे अच्छा है जो ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं। गर्मियों में आप फोटो में दिए डिजाइन की तरह खुली-खुली कुर्ती बनवाएं।