भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने गुफरान बख्शी
Kushinagar News - कुशीनगर में गुफरान बख्शी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी फतेउद्दीन खान कादरी और प्रदेश अध्यक्ष नौशाद अली अंसारी के...
कुशीनगर। भारतीय जानता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी फतेउद्दीन खान कादरी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नौशाद अली अंसारी की अनुशंसा पर गुफरान बख्शी पुत्र मतिउल्ला निवासी वार्ड न. 11 नगरपालिका परिषद कुशीनगर, कसया को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। बख्शी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हाजी ताहिर हुसैन, सांसद कुशीनगर विजय दुबे, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, नगरपालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, कैश खान, केन यूनियन चेयरमैन सतीश मणि त्रिपाठी, आतिफ लारी, ओमप्रकाश जायसवाल, कस्तूर चंद जायसवाल,पूर्व सभसाद इस्तेयाक अंसारी, शमशाद अंसारी, कुश मद्धेशिया, मुराद कुरैशी, रहमत अली, नबीहसन आदि सहित सैकड़ो लोगो ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।