Yogi Adityanath Inaugurates Welfare Hall in Gorakhpur सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsYogi Adityanath Inaugurates Welfare Hall in Gorakhpur

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण

Gorakhpur News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के सूरजकुंड में 4.52 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। यह कल्याण मंडपम 10 वार्डों की 2 लाख आबादी को सुविधाएं प्रदान करेगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 6 June 2025 12:34 PM
share Share
Follow Us on
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सूरजकुंड और उसके आसपास के तकरीबन 10 वार्डों को कल्याण मंडपम का तोहफा दिया। उन्होंने सूरजकुंड में 4.52 करोड़ रुपये की लागत से नव निर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पूर्व उन्होंने फीता काट कर कल्याण मंडपम में प्रवेश दिया। उनके साथ महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह एवं लोकसभा सांसद रवि किशन शुक्ला भी उपस्थित रहे। उन्होंने कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने उन्हें उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। इस कल्याण मंडपम का निर्माण 15वें वित्त आयोग के बजट से नगर निगम सूरजकुंड में 4.52 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम निर्माण हुआ है।

लगभग 35500 वर्ग फीट एरिया में बने कल्याण मंडपम में वातानुकूलित बड़ा हॉल है। इसके साथ ही किचेन, पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसमें 5 एसी कमरे, डॉरमेट्री के साथ-साथ स्नानघर, शौचालय की व्यवस्था है। नगर आयुक्त ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कि सूरजकुंड कल्याण मंडपम के निर्माण से 10 वार्डों की लगभग 2 लाख आबादी लाभान्वित होगी। इससे पूर्व निगम द्वारा खोराबार में एक कल्याण मंडपम का लोकार्पण कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त मानबेला, मोहरीपुर, राप्तीनगर, बिछिया एवं नकहा में कल्याण मंडपम निर्माणाधीन है। एक साथ दो अनुष्ठान एवं मांगलिक आयोजन की सुविधा इस कल्याण मंडपम के निर्माण से शहरी आबादी के मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग के लोगों को किसी भी प्रकार के अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्यक्रम कराये जाने हेतु सस्ता एवं किफायती दरों पर उच्च कोटि की सुविधा प्राप्त होगी। यहां एक साथ दो अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।