JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 declared , Live Updates, jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने जैक 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी परिणाम jac.jharkhand.gov.in , jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट www.livehindustan.com/career/results/jharkhand-board-result पर जाकर भी देख सकते हैं। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में साहिबगंज के देव दिवारी ने 500 में से 481 अंक हासिल कर टॉप किया है। देव तिवारी +2 जेके हाई स्कूल राजमहल स्कूल का छात्र है। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा के लिए 228959 आवेदन किया था। इनमें से 227222 ने परीक्षा दी। इनमें से 217273 पास हुए। यानी पास प्रतिशत 95.62 फीसदी रहा। 107867 की फर्स्ट डिविजन आई है। 104314 की सेकेंड डिविजन और 5091 की थर्ड डिविजन आई है। 1 पास कैटेगरी में है। कुल 227222 परीक्षार्थी एग्जाम में बैठे थे। इस वर्ष इंटर साइंस और कॉमर्स की तरह आर्ट्स के रिजल्ट में भी सुधार हुआ है। इस वर्ष 95.62 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जबकि बीते वर्ष 93.16 फीसदी पास हुए थे। जैक ने पिछले महीने 27 मई को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया था। वहीं 31 मई को इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया था। इस वर्ष जैक इंटर साइंस में 79.26 प्रतिशत और कॉमर्स में 91.2 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
JAC 12th Arts Topper List : झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपरों की लिस्ट
रैंक नाम अंक स्कूल का नाम
रैंक 1- देव तिवारी 481 , +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
रैंक 2- प्रेरणा कुमारी 470 आर एन +2 हाई स्कूल पद्मा
रैंक 3- सूरज कुमार दास 466 +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
रैंक 3- कुमारी ऋतम्वारा 466 उत्क्रमित (+2) उच्च विद्यालय कुम्हरलालो
रैंक 4- श्रेया आनंद 464 आर एन +2 हाई स्कूल पद्मा
रैंक 5- अनन्य पाल 463 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
रैंक 5- उषा रानी 463 राजकीय इंटर कॉलेज बालूमाथ
रैंक 5- शिवानी कुमारी 463 डॉ ए एन +2 हाई स्कूल कैरो लोहरदगा
रैंक 6- तनु प्रिया शाही 461 आर एन शाही प्रोजेक्ट +2 एच/एस गोविंदपुर
रैंक 7- स्वीटी बरनवाल 460 (+2) उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआदेवीपुर
रैंक 7- आयुषी कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
रैंक 7- तन्नु कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
रैंक 7- लीपा गराई 460 एल बी एस +2 हाई स्कूल जयपुरा
रैंक 7- शान प्रताप सिंह 460 सेंट जेवियर्स कॉलेज
रैंक 7- आलोक कुमार दास 460 यूपी +2 बी पी हाई स्कूल भैया
रैंक 8- अभिया शर्मा 459 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
रैंक 8- मीनू पॉल 459 तारामणि मेमोरियल +2 एच/एस कराडुबा घाटशिला ई सिंहभूम
रैंक 9- रईस शेख 458 राजकीय +2 विद्यालय सोनारायथारी
रैंक 10 - तृषा प्रमाणिक 457 +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
JAC Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 Direct Link : यहां डालें रोल नंबर
6 Jun 2025, 07:30:03 AM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: संस्कृत का प्रोफेसर बनना चाहते हैं स्टेट टॉपर देव तिवारी
JAC 12th Arts Result 2025 Live: इंटर आर्ट्स में राजमहल के दरला, बसियचक के देव तिवारी स्टेट टॉपर बने। उन्हें कुल 481 अंक मिले हैं। देव स्थानीय जेके हाईस्कूल के विद्यार्थी हैं। देव तिवारी के पिता संजय तिवारी पेशे से पुरोहित हैं और माता तनुश्री तिवारी गृहिणी हैं। देव भी पूजा-पाठ में अपने पिता को सहयोग करते हैं। दो भाई और बहनों में देव बड़े हैं।
देव ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा उन्होंने मुरली मिशन से 92% अंक लाकर पास की थी। उसके बाद से लगातार मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है। वह रात भर जागकर पढ़ाई करते थे। आगे चलकर वह बीएचयू से संस्कृत में ऑनर्स व पीजी कर प्रोफेसर बनना चाहते हैं। देव कहना है कि परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने मोबाइल व इंटरनेट का बेहतर इस्तेमाल किया। देव का कहना है कि अगर इंटरनेट का सही इस्तेमाल हो तो किसी की जिंदगी बदल सकती है।
विद्यार्थियों को संदेश
परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने मोबाइल व इंटरनेट का बेहतर इस्तेमाल किया। अगर इंटरनेट का सही इस्तेमाल हो तो किसी की जिंदगी बदल सकती है।
माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
उन्होंने बताया कि इंटर की पढ़ाई के दौरान सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने में होती है। उनके घर से जेके हाईस्कूल करीब 14 किलोमीटर दूर है। पहले गांव से साइकिल से तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन आकर ट्रेन या टोटो से राजमहल पहुंचता था। फिर वहां से स्कूल। बारिश के दिनों में काफी दिक्कत होती है, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। देव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मार्गदर्शक प्रवीर कुमार सिंह, प्लस टू जेके हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक अभिजीत पांडे, बेली मरांडी शेखर वत्स, बापी साहू, शिक्षक शीतल, जावेद आदि को दिया है।
6 Jun 2025, 07:27:36 AM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: परीक्षा में शामिल 2,27,222 विद्यार्थियों में 2,17,273 सफल
JAC 12th Arts Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स की परीक्षा 11 फरवरी से चार मार्च तक हुई थी। परीक्षा में शामिल 2,27,222 परीक्षार्थियों में 2,17,273 सफल हुए हैं। इनमें 1,07,867 फर्स्ट डिविजन, 1,04,314 सेकेंड डिविजन और 5091 थर्ड डिविजन और एक सिफ पास हुए हैं, जबकि 9794 परीक्षार्थी असफल रहे।
5 Jun 2025, 11:59:13 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: रांची सिटी टॉप टेन की सूची
JAC 12th Arts Result 2025 Live: रांची सिटी टॉप टेन की सूची
छात्र सूची (कला संकाय) – कुल अंक एवं प्रतिशत सहित
छात्र का नाम विद्यालय / कॉलेज का नाम कुल अंक प्रतिशत
अनन्या पाल उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची 463 92.6%
शान प्रताप सिंह सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज 460 92.0%
आयुषी कुमारी उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची 460 92.0%
टन्नू कुमारी उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची 460 92.0%
अभीया शर्मा उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची 459 91.8%
कुमारी दीप्ति पटेल एस.आर.एम. इंटर कॉलेज, पात्राहातू, सिल्ली 455 91.0%
उजमा परवीन उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची 455 91.0%
मनीषा केरकेट्टा उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची 455 91.0%
फलक परवीन उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची 454 90.8%
दीपाशा कुमारी गॉस्नर कॉलेज, रांची 452 90.4%
रफत अंजुम महेन्द्र प्रसाद इंटर महिला महाविद्यालय 452 90.4%
साक्षी कुमारी सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज 451 90.2%
बुलबुल होरो उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची 450 90.0%
निखत साहिबा सेंट ऐनीज़ इंटरमीडिएट कॉलेज 449 89.8%
रजनीनंदनी सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज 449 89.8%
सुजाता नंदन हर्ष सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज 449 89.8%
खुशी कुमारी उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची 449 89.8%
कनक लता बाल कृष्ण (+2) हाई स्कूल 448 89.6%
निकिता डुंगडुंग उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची 448 89.6%
5 Jun 2025, 11:58:28 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: धनबाद में आर्ट्स का टॉप टेन
JAC 12th Arts Result 2025 Live: धनबाद में आर्ट्स का टॉप टेन
1. कृति कुमारी, डीएवी प्लस टू एच/एस पाथरडीह: 453
2. टुम्पा कुमारी, प्लस टू उच्च विद्यालय बलियापुर: 451
2. अंकिता कुमारी, जीएएम प्लस टू हाईस्कूल, कतरासगढ़: 451
3. सिमरन कुमारी, डीपीएलएमए एनएवी उत्क्रमित प्लस टू एच/एस नवागढ़: 450
4. मनीषा दत्ता, एसएचएमएस इंटर महाविद्यालय, कुमारधुबी: 448
5. रानी कुमारी, डीएवी प्लस टू हाईस्कूल धनबाद: 447
6. आस्था संघी, डीएवी प्लस टू हाईस्कूल कतरासगढ़: 446
7. अन्नू कुमारी, एसएसएनएमएस इंटर कॉलेज, सिजुआ: 445
8. सोनी कुमारी, जीएनएम प्लस टू हाईस्कूल, कतरासगढ़: 444
9. माही कुमारी, डीपीएलएमए एनएवी उत्क्रमित प्लस टू एच/एस नवागढ़: 441
9. कुमारी दीप्ति पांडेय, डीएवी प्लस टू एच/एस पाथरडीह: 441
10. अवनी पांडेय, डॉ एसपीएम इंटर कॉलेज सिंदरी: 440
5 Jun 2025, 11:50:59 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: पुरोहित, पारा टीचर और मजदूर के बच्चे बने स्टेट टॉपर
JAC 12th Arts Result 2025 Live: स्टेट टॉपर देव तिवारी के पिता संजय तिवारी पेशे से पुरोहित हैं और माता तनुश्री तिवारी गृहिणी। वहीं सेकेंड टॉपर प्रेरणा कुमारी की माता पारा टीचर जबकि पिता बीमार रहते हैं। थर्ड स्टेट टॉपर सूरज कुमार दास के पिता सुनील कुमार दास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं जबकि मां प्रियंका देवी गृहिणी हैं। थर्ड स्टेट टॉपर कुमारी ऋतंवरा के पिता गिरिडीह के पीरटांड़ में पारा टीचर हैं।
5 Jun 2025, 11:49:54 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट के टॉप 3 विद्यार्थी
JAC 12th Arts Result 2025 Live: प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल (साहिबगंज) के देव तिवारी 481 अंक (96.2 फीसदी) के साथ स्टेट टॉपर बने। आरएन प्लस टू हाई स्कूल पदमा (हजारीबाग) की छात्रा प्रेरणा कुमारी 470 अंक (94 फीसदी) के साथ सेकेंड टॉपर, जबकि प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल (साहिबगंज) के छात्र सूरज कुमार दास और अपग्रेडेड (+2) हाई स्कूल, कुम्हारलालो (गिरिडीह) की कुमारी ऋतंवरा 466 अंक (93.2 फीसदी) के साथ संयुक्त रूप से थर्ड स्टेट टॉपर बने।
5 Jun 2025, 11:49:06 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: वर्ष 2024 की तुलना में इसबार रिजल्ट 2.46 प्रतिशत ज्यादा रहा
JAC 12th Arts Result 2025 Live:झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट आर्ट्स (कला) का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया। इस बार परीक्षा में 95.62 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। वर्ष 2024 की तुलना में इसबार रिजल्ट 2.46 प्रतिशत ज्यादा रहा। 2024 में 93.16 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे। इस बार खूंटी जिला 99.53 प्रतिशत सफलता के साथ राज्य में टॉप पर रहा। वहीं पलामू के सबसे कम 88.56 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जैक ने इससे पहले 27 मई को मैट्रिक और 31 मई को इंटरमीडिएट साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया था।
5 Jun 2025, 03:42:12 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: यहां भी बेटियां आगे
JAC 12th Arts Result 2025 Live: लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद और चतरा जैसे जिलों में भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा।
5 Jun 2025, 03:41:49 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: कहां बेटियों ने मारी सबसे ज्यादा बाजी
JAC 12th Arts Result 2025 Live: सिमडेगा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.61% रहा, जबकि लड़के 98.40% पर रहे।
खूंटी में भी बेटियां 99.63% के साथ आगे रहीं, वहीं लड़कों का प्रतिशत 99.39% रहा।
5 Jun 2025, 03:41:14 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: लड़कियों व लड़कों के रिजल्ट में सबसे बड़ा अंतर कहां देखने को मिला
JAC 12th Arts Result 2025 Live: रांची में 98.38% लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का प्रतिशत 95.52% रहा।
गिरिडीह में लड़कियों ने 95.20% का स्कोर किया और लड़के 93.61% पर ही रह गए।
पालामू, गोड्डा और साहेबगंज जैसे जिलों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला।
5 Jun 2025, 03:40:12 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: लड़कियों ने लड़कों का पछाड़ा
JAC 12th Arts Result 2025 Live: इस बार जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 96.36 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 94.54 फीसदी रहा। यानी बेटियों ने 1.82% की बढ़त बनाई। सिर्फ पास प्रतिशत ही नहीं, बल्कि प्रथम श्रेणी में भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। राज्य भर में प्रथम श्रेणी में 71624 लड़कियां और 36243 लड़के पास हुए।
5 Jun 2025, 03:36:59 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: लड़कों के डिवीजनवाइज रिजल्ट
JAC 12th Arts Result 2025 Live: इस साल फर्स्ट डिविजन से 36243 लड़के, सेकेंड डिविजन से 48898 और थर्ड डिविजन से 3002 लड़के पास हुए हैं।
5 Jun 2025, 03:04:20 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट jacresults.com पर करें चेक चेक
JAC 12th Arts Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in , jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट में कुल मिलाकर 95.62% छात्रों ने सफलता हासिल की है। इस बार परिणामों में सुधार भी देखने को मिला है, पिछले साल का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी था।
5 Jun 2025, 03:00:02 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में खूंड अव्वल, देखें जिलेवार प्रदर्शन
JAC 12th Arts Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में खूंड अव्वल, पलामू फिसड्डी देखें जिलेवार प्रदर्शन
1 खूंटी 99.530%
2 सिमडेगा 99.130%
3 हज़ारीबाग 98.550%
4 गुमला 98.320%
5 लातेहार 98.030%
6 धनबाद 97.640%
7 डब्ल्यू सिंहभूम 97.500%
8 लोहरदगा 97.250%
9 रांची 97.190%
10बोकारो 97.170%
11रामगढ़ 96.790%
12 कोडरमा 96.740%
13 चतरा 96.400%
14 सरायकेला 96.070%
15 ई. सिंहभूम 95.610%
16 गिरिडीह 94.570%
17दुमका 94.160%
18 जामताड़ा 94.080%
19 देवघर 93.240%
20 गढ़वा 92.630%
21 पाकुड़ 92.420%
22 साहेबगंज 92.230%
23 गोड्डा 89.560%
24 पलामू 88.560%
5 Jun 2025, 02:57:34 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स 7 सालों का रिजल्ट
JAC 12th Arts Result 2025 : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स 7 सालों का रिजल्ट
वर्ष परीक्षार्थी संख्या पास संख्या, पास प्रतिशत
2019 1,84,384 1,47,468 79.97
2020 1,27,532 1,05,256 82.53
2021 2,09,234 1,89,801 90.71
2022 1,84,425 1,79,683 97.43
2023 2,25,946 2,16,856 95.97
2024 2,21,855 2,06,685 93.16
2025 227222 217273 95.62
5 Jun 2025, 02:54:34 PM IST
JAC 12th Arts Result 2025 Link jacresults.com : झारखंड बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट्स
JAC 12th Arts Result 2025 Link jacresults.com : झारखंड बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट्स
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
results.digilocker.gov.in
5 Jun 2025, 02:41:44 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Topper List 2025 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपरों की लिस्ट
JAC 12th Result 2025 Arts Topper List 2025 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपरों की लिस्ट
नाम अंक रैंक स्कूल का नाम
रैंक 1- देव तिवारी 481 , +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
रैंक 2- प्रेरणा कुमारी 470 आर एन +2 हाई स्कूल पद्मा
रैंक 3- सूरज कुमार दास 466 +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
रैंक 3- कुमारी ऋतम्वारा 466 उत्क्रमित (+2) उच्च विद्यालय कुम्हरलालो
रैंक 4- श्रेया आनंद 464 आर एन +2 हाई स्कूल पद्मा
रैंक 5- अनन्य पाल 463 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
रैंक 5- उषा रानी 463 राजकीय इंटर कॉलेज बालूमाथ
रैंक 5- शिवानी कुमारी 463 डॉ ए एन +2 हाई स्कूल कैरो लोहरदगा
रैंक 6- तनु प्रिया शाही 461 आर एन शाही प्रोजेक्ट +2 एच/एस गोविंदपुर
रैंक 7- स्वीटी बरनवाल 460 (+2) उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआदेवीपुर
रैंक 7- आयुषी कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
रैंक 7- तन्नु कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
रैंक 7- लीपा गराई 460 एल बी एस +2 हाई स्कूल जयपुरा
रैंक 7- शान प्रताप सिंह 460 सेंट जेवियर्स कॉलेज
रैंक 7- आलोक कुमार दास 460 यूपी +2 बी पी हाई स्कूल भैया
रैंक 8- अभिया शर्मा 459 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
रैंक 8- मीनू पॉल 459 तारामणि मेमोरियल +2 एच/एस कराडुबा घाटशिला ई सिंहभूम
रैंक 9- रईस शेख 458 राजकीय +2 विद्यालय सोनारायथारी
रैंक 10 - तृषा प्रमाणिक 457 +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
5 Jun 2025, 02:35:57 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Topper List 2025 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपरों की लिस्ट
क्र.सं. रोल कोड रोल नंबर अभ्यर्थी का नाम पिता का नाम अंक रैंक स्कूल/कॉलेज का नाम
1 43018 30003 देव तिवारी संजय तिवारी 481 1 +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
2 21043 30262 प्रेरणा कुमारी श्रवण कुमार सिंह 470 2 आर एन +2 हाई स्कूल पद्मा
3 43018 30004 सूरज कुमार दास सुनील कुमार दास 466 3 +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
4 22016 30048 कुमारी ऋतम्वारा अभय कुमार उपाध्याय 466 3 उत्क्रमित (+2) उच्च विद्यालय कुम्हरलालो
5 21043 30261 श्रेया आनंद नवल किशोर प्रसाद 464 4 आर एन +2 हाई स्कूल पद्मा
6 11066 30361 अनन्य पाल नवीन पाल 463 5 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
7 33003 30001 उषा रानी जयनाथ रवि 463 5 राजकीय इंटर कॉलेज बालूमाथ
8 13011 30060 शिवानी कुमारी रामानंद पांडे 463 5 डॉ ए एन +2 हाई स्कूल कैरो लोहरदगा
9 42034 30001 तनु प्रिया शाही प्रदीप शाही 461 6 आर एन शाही प्रोजेक्ट +2 एच/एस गोविंदपुर
10 42023 30190 स्वीटी बरनवाल संजय बरनवाल 460 7 (+2) उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआदेवीपुर
11 11066 30690 आयुषी कुमारी मधुसूदन राम 460 7 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
12 11066 30875 तन्नु कुमारी दीपक कुमार साव 460 7 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
13 51067 30005 लीपा गराई कृष्णापद गरई 460 7 एल बी एस +2 हाई स्कूल जयपुरा
14 11062 30329 शान प्रताप सिंह बिपिन कुमार 460 7 सेंट जेवियर्स कॉलेज
15 43015 30035 आलोक कुमार दास बंशीधर दास 460 7 यूपी +2 बी पी हाई स्कूल भैया
16 11066 30610 अभिया शर्मा अजय मिस्त्री 459 8 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची
17 51069 30003 मीनू पॉल हिमांगसु कुमार पॉल 459 8 तारामणि मेमोरियल +2 एच/एस कराडुबा घाटशिला ई सिंहभूम
18 42028 30184 रईस शेख खालिद शेख 458 9 राजकीय +2 विद्यालय सोनारायथारी
19 43018 30017 तृषा प्रमाणिक शिबू प्रमाणिक 457 10 +2 जेके हाई स्कूल राजमहल
5 Jun 2025, 02:34:44 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts 2025 Live : साहिबगंज के देव दिवारी ने किया टॉप
JAC 12th Result 2025 Arts 2025 Live : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में साहिबगंज के देव दिवारी ने 500 में से 481 अंक हासिल कर टॉप किया है। देव तिवारी +2 जेके हाई स्कूल राजमहल स्कूल का छात्र है।
5 Jun 2025, 02:31:08 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts 2025 Live : झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 217273 विद्यार्थी पास
JAC 12th Result 2025 Arts 2025 Live : झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा के लिए 228959 आवेदन किया था। इनमें से 227222 ने परीक्षा दी। इनमें से 217273 पास हुए। यानी पास प्रतिशत 95.62 फीसदी रहा।
5 Jun 2025, 02:28:31 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts 2025 Live : झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 107867 की फर्स्ट डिविजन
JAC 12th Result 2025 Arts 2025 Live : झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 107867 की फर्स्ट डिविजन आई है। 104314 की सेकेंड डिविजन और 5091 की थर्ड डिविजन आई है। 1 पास कैटेगरी में है। कुल 227222 परीक्षार्थी एग्जाम में बैठे थे।
5 Jun 2025, 02:25:42 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts 2025 Live : झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जारी, 95.62 फीसदी पास
JAC 12th Result 2025 Arts 2025 Live : झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जारी हो गया है। 95.62 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जो कि पिछले साल से काफी अच्छा है। पिछले साल आर्ट्स में 93.16 फीसदी पास हुए थे।
5 Jun 2025, 02:23:16 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts 2025 Live : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित
JAC 12th Result 2025 Arts 2025 Live : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। jacresults.com और https://results.digilocker.gov.in दोनों पर रिजल्ट का लिंक खोल दिया गया है। विद्यार्थी रोल नंबर और रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
5 Jun 2025, 02:17:58 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live: डिजिलॉकर पर जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट चेक करने का लिंक खुला
JAC 12th Result 2025 Arts Live: डिजिलॉकर पर जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक खुला
https://results.digilocker.gov.in/jac2025result12thjunasasehgfg_arts.html
5 Jun 2025, 02:15:02 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live: जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपरों की भी घोषणा होगी
JAC 12th Result 2025 Arts Live: जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स परिणाम की घोषणा के साथ टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की जाएगी। कुछ दिनों बाद टॉपरों को इनाम भी मिलेगा।
5 Jun 2025, 02:12:32 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live: जैक बोर्ड कंपार्टमेंट में ये स्टूडेंट्स बैठेंगे
JAC 12th Result 2025 Arts Live: झारखंड बोर्ड परीक्षा में 2 विषय में न्यूनतम पास मार्क्स न लाने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। रिजल्ट के बाद इसकी तारीखें जारी की जाएंगी। 10वीं में गणित, इंग्लिश में काफी छात्रों की कंपार्टमेंट आती रही है। कंपार्टमेंट परीक्षाएं उनकी ही सख्ती और पारदर्शिता के साथ होंगी, जितनी मुख्य परीक्षाएं हुई थीं। जैक की कोशिश रहेगी कि कंपार्टमेंट का रिजल्ट भी जल्द जारी करे ताकि स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स में दाखिला लेने में दिक्कत न हो।
5 Jun 2025, 02:10:49 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live : लाइव हिन्दुस्तान पर रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
JAC 12th Result 2025 Arts Live : लाइव हिन्दुस्तान पर ऐसे चेक कर सकेंगे जैक रिजल्ट
1- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
2- झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
3- 12वीं आर्ट्स के स्टूडेंट्स आर्ट्स रिजल्ट के लिंक पर, कॉमर्स के स्टूडेंट्स कॉमर्स के लिंक पर और साइंस के स्टूडेंट्स 12वीं साइंस के लिंक पर क्लिक करें।
4. रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5 Jun 2025, 02:09:24 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट में कुछ देरी
JAC 12th Result 2025 Arts Live : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुछ मिनटों की देरी हुई हैं। कुछ ही देर में जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान पर भी चेक किया जा सकेगा।
5 Jun 2025, 02:07:22 PM IST
JAC 12th Result 2024 Arts Live : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट ऊपर दिए गए बॉक्स में चेक करें
JAC 12th Result 2024 Arts Live : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान पर भी चेक किया जा सकता है। जैक बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। नीचे दिए बॉक्स में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करें।
5 Jun 2025, 02:05:38 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live : शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह पहुंचे, थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट
JAC 12th Result 2025 Arts Live : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में जारी होगा जैक बोर्ड झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट।
5 Jun 2025, 02:03:18 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live : रिजल्ट जानने के लिए इन स्टेप को करें फॉलो
JAC 12th Result 2025 Arts Live : जैक की आधिकारिक वेबसाइटों – jacresults.com या jac.jharhand.gov.in पर जाएं।
कला के लिए जैक 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए जैक कक्षा 12 परिणाम 2025 दिखाई देगा।
जैक मार्कशीट 2025 डाउनलोड करें
5 Jun 2025, 01:57:55 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में चंद मिनट बाकी
JAC 12th Result 2025 Arts Live: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में चंद मिनट बाकी रह गए हैं। स्टूडेंट्स अपना रोल कोड व रोल नंबर निकाल लें। झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र 2025 का रिजल्ट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट केवल अस्थायी (प्रोविजनल) होगी। छात्रों को अपनी मूल अंकपत्र और प्रमाणपत्र संबंधित स्कूलों से प्राप्त करने होंगे
5 Jun 2025, 01:56:35 PM IST
JAC 12th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कितने स्टूडेंट्स की आएगी फर्स्ट डिविजन
JAC 12th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में फर्स्ट डिविजन कितने स्टूडेंट्स की आएगी । बीते वर्ष जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में प्रथम श्रेणी 84,304, द्वितीय श्रेणी 1,15,153 व तृतीय श्रेणी में 7,218 सफल हुए थे।
5 Jun 2025, 01:55:45 PM IST
JAC 12th Result 2025 Live: पिछले साल के झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स 2024
JAC 12th Result 2025 Live: पिछले साल के झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स 2024
रैंक नाम विद्यालय अंक (%) कुल अंक
1 जीनत परवीण गवर्नमेंट हाई स्कूल कांके 94.4% 472
2 बहमनी धनन प्लस टू हाई स्कूल खूंटी 92.5% 466
3 दीपाली कुमारी उसुलाइन 91.6% 458
5 Jun 2025, 01:54:09 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live: results.digilocker.gov.in पर दिख रहा जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द होगा एक्टिव
JAC 12th Result 2025 Arts Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट आज jacresults.com के अलावा results.digilocker.gov.in पर भी देखा जा सकेगा। डिजिलॉकर पोर्टल पर झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है हालांकि यह 2.15 बजे से एक्टिव होगा। अगर जैक वेबसाइट काम नहीं करती है तो आप आसानी से यहां नतीजे देख सकते हैं।
5 Jun 2025, 01:53:17 PM IST
JAC 12th Result 2025 Live: निकाल लें अपना रोल कोड व रोल नंबर
JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कुछ ही मिनटों में घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद यानी दोपहर आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। विद्यार्थी रोल कोड और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड निकाल लें और इन दोनों डिटेल्स को देख लें।
5 Jun 2025, 01:52:03 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live: खराब रिजल्ट वाले स्कूलों पर कार्रवाई करेगा झारखंड एकेडमिक काउंसिल
JAC 12th Result 2025 Arts Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल के इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी हो चुका है। कई जिलों का जहां प्रदर्शन बेहतर रहा है, वहीं कई जिले निचले पायदान पर रहे। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग अब खराब रिजल्ट वाले जिलों के साथ-साथ स्कूलों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। खराब रिजल्ट वाले तीन से पांच जिले और 60 फीसदी से कम रिजल्ट वाले संस्थानों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। जिलों को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया जाएगा और किन कारणों से परिणाम खराब हुआ है, यह भी देखा जाएगा। शिक्षकों और संसाधनों के बावूजद अगर छात्र-छात्रा असफल हुए होंगे तो संबंधित स्कूलों के प्राचार्य या प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई की जाए
5 Jun 2025, 01:50:31 PM IST
JAC 12th Result 2025 live : जैक वेबसाइट jacresults.com हुई क्रैश तो SMS से यूं चेक कर सकेंगे जैक बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट
JAC 12th Result 2025 Arts live : यहां जानें कैसे आप SMS के जरिए अपने मोबाइल पर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
JAC Board 12th Result 2025 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन
- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
- झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
- इंटर (12वीं) के छात्र अपना इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे
5 Jun 2025, 01:47:15 PM IST
JAC 12th Result 2025 Live: कुछ देर में जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें। देखें स्टेप्स बाय स्टेप्स तरीका
स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in या results.digilocker.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद इंटरमीडिएट एनुअल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रिजल्ट पेज खुलने पर छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4- अब रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
5 Jun 2025, 01:46:33 PM IST
JAC 12th Result 2025 Arts Live: जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट कब कब आए
JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड अकादमिक काउंसिल के जरिए जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट पिछले कुछ सालों में निम्नलिखित तिथियों पर जारी किए गए थे।
वर्ष 2025: 5 जून
वर्ष 2024: 30 अप्रैल
वर्ष 2023: 30 मई
वर्ष 2022: 30 जून
वर्ष 2021: 30 जुलाई
वर्ष 2020: 17 जुलाई