प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए जा रहे हैं वृंदावन, जानें अपॉइंटमेंट से टाइमिंग तक सबकुछ How to get Premanand Maharaj darshan know everything from appointment to timing, Travel news in Hindi - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राHow to get Premanand Maharaj darshan know everything from appointment to timing

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए जा रहे हैं वृंदावन, जानें अपॉइंटमेंट से टाइमिंग तक सबकुछ

वृंदावन के प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन हर कोई एक न एक बार जरूर करना चाहता है। अगर आप भी वृंदावन प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो यहां जानिए कैसे मिलता है उनसे मिलने का अपॉइंटमेंट और टाइमिंग से लेकर सारी डिटेल्स-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 03:32 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए जा रहे हैं वृंदावन, जानें अपॉइंटमेंट से टाइमिंग तक सबकुछ

वृंदावन के प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज को शायद ही कोई नहीं जाना होगा। राधा रानी के परम भक्त प्रेमानंद महाराज आज के समय के फेमस संत हैं। उनके सत्संग में दूर-दूर से लोग शामिल होते हैं। देश-दुनिया में उनके खूब चाहने वाले हैं और रोजाना उनके दर्शन करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ वृंदावन पहुंचती हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को महाराज से मिलने के बारे में आधी-अधूरी जानकारी है। अगर आप प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में जानिए अपॉइंटमेंट से लेकर आश्रम के समय तक की पूरी डिटेल्स-

कैसा मिलता है प्रेमानंद महाराज से मिलने का अपॉइंटमेंट?

प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए आप वृंदावन स्थित श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम से संपर्क कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। आपको सुबह 9:00 बजे के बाद एकांतिक वार्तालप के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एकांतिक वार्तालाप में आपको महाराज जी से आध्यात्मिक मार्गदर्शन का खास मौका मिलता है। हालांकि, सीमित जगह और प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के कारण रोजाना सिर्फ कुछ ही लोगों को एकांतिक वार्तालाप या एकांतिक दर्शन के लिए कुछ ही नाम लिखे जाते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इस वार्तालाप में आपका सवाल अध्यात्म से जुड़ा होना चाहिए।

कैसे मिलता है दर्शन का टोकन?

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आपको राधा केली कुंज जाना होगा। यहां पर महाराज जी के शिष्यों द्वारा अगले दिन के दर्शन के लिए टोकन बांटे जाते हैं। ये टोकन सुबह 9:30 बजे बांटे जाते हैं।

क्या दर्शन के लिए देना होता है टोकन प्राइस?

प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के लिए आपको टोकन की कोई कीमत नहीं देनी है। महाराजसे मिलना और उनका आशीर्वाद सभी भक्तों के लिए निःशुल्क है।

क्या है टाइमिंग?

प्रेमानंद महाराज रात 2:30 बजे परिक्रमा के लिए निकलते हैं।

एकान्तिक वार्ता के लिए सुबह 5:30 बजे एंट्री होती है और 06:30 बजे शुरू होती है।

एकान्तिक दर्शन के लिए सुबह 7:30 बजे एंट्री होती है और 8:00 बजे शुरू होते हैं।

सत्संग के लिए सुबह 3:00 बजे एंट्री होती है और ये सुबह 4:15 बजे शुरू होता है।

कीर्तन के लिए सुबह 6:15 बजे एंट्री होती है और ये 6:30 शुरू होता है।

ये भी पढ़ें:मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन का बन रहा है मन, जानिए कैसे पहुंचे
ये भी पढ़ें:ये हैं गुजरात के 5 फेमस पवित्र देवी मंदिर, नवरात्रि में जरूर कर आएं दर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।