ये हैं गुजरात के 5 फेमस पवित्र देवी मंदिर, नवरात्रि में जरूर कर आएं दर्शन
- देवी मां के भारत में कई मंदिर हैं। सभी मंदिरों का इतिहास काफी खास है। नवरात्रि के दिनों में माता रानी के भक्त अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करने की योजना बनाते हैं। ऐसे में आप भी गुजरात के इन 5 पवित्र देवी मंदिरों के दर्शन करने का प्लान जरूर बनाएं।

गुजरात में देवी-देवताओं के कई मंदिर हैं। यहां द्वारकाधीश मंदिर से लेकर कालिका माता मंदिर जैसे कई शक्तिपीठ हैं, जहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। गुजरात में देवी मां के भी कई पवित्र मंदिर हैं। यहां हम देवी के 5 फेमस मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप नवरात्रि में जा सकते हैं।
1) अंबाजी मंदिर
अंबाजी मंदिर उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी कस्बे में है। यह मंदिर देवी अम्बे का शक्तिपीठ माना जाता है, जो मां दुर्गा का एक रूप है। मंदिर में एक विश्व यंत्र स्थापित है जिस पर 'श्री' शब्द अंकित है। यह वास्तव में देवी का प्रतीक है।
2) नर्मदा माता मंदिर
यह मंदिर गुजरात के भरूच शहर में डांडिया बाजार में स्थित है। 150 साल पुराना ये मंदिर देवी नर्मदा को समर्पित है। कहते हैं कि देवी नर्मदा स्वप्न पूर्ति की देवी हैं और माना जाता है कि वे अपने भक्तों के सपने पूरे करती हैं।
3) रुक्मिणी देवी मंदिर
रुक्मिणी मंदिर भगवान कृष्ण की पहली पत्नी देवी रुक्मिणी को समर्पित है। यह मंदिर द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। यह मंदिर पानी के एक कुंड पर स्थित है। यहां रुक्मिणी को 'महालक्ष्मी' के रूप में देखा जाता है।
4) आशापुरा देवी मां मंदिर
माता नो माध मां आशापुरा से संबंधित एक शांत आध्यात्मिक जगह है। यह प्राचीन मंदिर गुजरात के भुज शहर से लगभग 138 किलोमीटर की दूरी पर है। गुजरात में कई समुदाय देवी आशापुरा को अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं। कहते हैं कि माता आशापुरा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि के समय मंदिर के आसपास एक वार्षिक मेला भी लगता है।
5) कालिका माता मंदिर
कालिका माता मंदिर भारत के गुजरात राज्य में पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर हिंदू देवी काली को समर्पित है, जिन्हें हिंदू देवी शक्ति का एक रूप माना जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।