Chaitra Navratri 2025: राजस्थान के 5 फेमस माता मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी होगी मनोकामना Chaitra Navratri 2025 5 Famous devi temples in Rajasthan, Travel news in Hindi - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राChaitra Navratri 2025 5 Famous devi temples in Rajasthan

Chaitra Navratri 2025: राजस्थान के 5 फेमस माता मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी होगी मनोकामना

  • चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली हैं और इस दौरान ज्यादातर लोग देवी के अलग-अलग मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप इस बार राजस्थान में माता के फेमस मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो यहां देखिए कहां जाएं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 March 2025 10:39 AM
share Share
Follow Us on
Chaitra Navratri 2025: राजस्थान के 5 फेमस माता मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी होगी मनोकामना

भारत के हर शहर में ढेरों मंदिर हैं। कुछ सालों पुराने हैं तो कुछ नए बने हैं। राजस्थान भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है। ये राज्य कुछ फेमस हिंदू और जैन मंदिरों का घर है। ये जगह राजाओं, रानियों और महलों के साथ महान विरासत की जगह है और विरासत उनके मंदिरों में भी झलकती है। चैत्र नवरात्रि के दौरान अगर आप देवी के अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो राजस्थान जाएं। यहां देखिए राजस्थान के फेमस माता मंदिर, माना जाता है कि सच्चे मन से जो भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आता है उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

1) नीमच माता मंदिर

यह मंदिर देवी नीमच माता को समर्पित है। यह फतेह सागर झील के किनारे उदयपुर शहर में स्थित है। राजस्थान का ये सबसे खूबसूरत मंदिर देवाली में एक हरी पहाड़ी के बीच में है। मंदिर तक पहुंचने के लिए कुछ सीढ़िया चढ़नी पड़ती है और ऊंचाई से झील और आसपास का नजारा बहुत सुंदर दिखता है।

2) कैला देवी मंदिर

हिंदू देवी कैला देवी को समर्पित मंदिर करौली जिले के कैला देवी गांव में स्थित है। यह मंदिर कालीसिल नदी के किनारे पर स्थित है, जहां लोग मंदिर में प्रार्थना करने से पहले स्नान करते हैं। मंदिर प्रांगण के एक तरफ कई लाल झंडे हैं। जिन्हें मंदिर में आने वाले भक्तों ने अपनी मन्नत मांगने के लिए लगाया है।

3) अंबिका माता मंदिर

यह मंदिर देवी अंबिका को समर्पित मंदिर है, जो देवी दुर्गा के रूपों में से एक है। इस रूप की पूजा शक्ति के रूप में की जाती है, जो देवी काली की तरह ही है। मंदिर में न केवल अंबिका और दुर्गा की बल्कि कई दूसरी देवियों की भी छवियां हैं। यह राजस्थान के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।

4) जीण माता मंदिर

जीण माता मंदिर जीणमाता गांव में एक फेमस मंदिर है। हालांकि इस मंदिर की स्थापना कब हुई, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है लेकिन माना जाता है कि यह एक हजार साल से भी ज्यादा पुराना है। हर साल चैत्र और अश्विन के महीनों में नवरात्रि मनाने के लिए यहां हजारों लोग इकट्ठा होते हैं।

5) करणी माता मंदिर

बीकानेर के पास देशनोक में स्थित करणी माता मंदिर हिंदू धर्म की देवी करणी माता को समर्पित है। इसे चूहों के मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। मंदिर में लगभग 20,000 चूहे रहते हैं और उन्हें पवित्र चूहे माना जाता है। देश भर से लोग इस मंदिर में न केवल करणी माता बल्कि चूहों को भी अपना सम्मान देने आते हैं। चूहों के यहां रहने के पीछे कुछ रोचक कहानियां हैं।

ये भी पढ़ें:दुर्गा के फेमस मंदिर में से एक है ज्वाला जी, जानिए यहां कैसे पहुंचे
ये भी पढ़ें:देवी के इन 5 बड़े मंदिरों के कर आएं दर्शन, यहां पूरी होती हैं सभी मुरादें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।