मानसून में वीकेंड ट्रिप प्लान करनी है तो दिल्ली के पास इन जगहों पर जाएं weekend trip plan in monsoon near delhi 5 places to enjoy rainy season, Travel news in Hindi - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राweekend trip plan in monsoon near delhi 5 places to enjoy rainy season

मानसून में वीकेंड ट्रिप प्लान करनी है तो दिल्ली के पास इन जगहों पर जाएं

Weekend Trip Places Near Delhi: बारिश का मौसम शुरू होते ही घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं तो वीकेंड पर दिल्ली के पास की इन जगहों को देख आएं। जहां आराम से बारिश का मजा और सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 June 2025 11:00 AM
share Share
Follow Us on
मानसून में वीकेंड ट्रिप प्लान करनी है तो दिल्ली के पास इन जगहों पर जाएं

तपती गर्मी से राहत देने के लिए बारिश का फॉरकास्ट हो चुका है। अब मानसून आए और बारिश की बूंदों का मजा ना लिया जाए। अगर आपको भी बारिश पसंद है और वीकेंड पर पार्टनर के साथ किसी सुंदर सी जगह का प्लान करने की सोच रहे हैं। तो दिल्ली के पास बसी इन जगहों पर जाएं। जहां के सुंदर वातावरण में आसमान से गिरती बारिश की बूंदों का मजा दोगुना हो जाएगा।

दिल्ली से मात्र कुछ ही घंटों की दूरी पर बनी हैं ये जगहें

अब बारिश है तो पहाड़ों की सैर करना तो अवॉएड करना ही अच्छा है। लेकिन लांग ड्राइव पर जाने का मन है तो फटाफट गाड़ी उठाएं और दिल्ली से मात्र चार से पांच घंटे की दूरी पर बनी इन जगहों को घूम आएं।

मानेसर

दिल्ली से मात्र डेढ़ घंटे की दूरी पर गुरुग्राम में मानेसर बसा है। जहां आपको झील से लेकर हेरिटेज विलेज और स्पा तक मिल जाएंगे। सा ही यहां पर सुंदर नेचर के नजारे भी मिलेंगे। जहां बारिश के समय आप आनंद उठा सकते हैं। यहां पर कई तरह की एक्टीविटी भी हैं, जिनका मजा आराम से वीकेंड पर उठाया जा सकता है।

नीमराणा फोर्ट

दिल्ली से मात्र ढाई घंटे की दूरी यानी करीब 123 किलोमीटर दूर बना है नीमराणा फोर्ट। जहां पर किलों के नजारों साथ ही लक्जरी होटल का मजा भी लिया जा सकता है। बारिश में फैमिली और फ्रेंड के साथ इस जगह की सैर जरूर करें।

तिजारा फोर्ट

नीमराणा जा रहे हैं तो इन किलों को भी जरूर देख लें। तिजारा फोर्ट के आसपास काफी हरियाली और छोटे पहाड़ हैं। तो छोटी वीकेंड ट्रिप पर बारिश के मौसम में इन जगहों पर आराम से घूमा जा सकता है।

नूंह

अरावली की पहाड़ियों में बसा नूंह भी घूमने और नेचर लवर के लिए परफेक्ट है। दिल्ली में रहकर छोटी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों र जरूर जाएं। यहां प हेरिटेज म्यूजियम, नल्हड़ महादेव का मंदिर और पहाड़ियों पर घूमने जाया जा सकता है।

अलवर

बारिश के मौसम में राजस्थान की जगहों को आराम से घूमा जा सकता है। दिल्ली से अलवर पहुंचने में 3 घंटे का समय लगता है। और यहां पर भी कई सारे फोर्ट और टूरिस्ट प्लेस हैं। सिलिसेर झील, महल, विजय मंदिर पैलेस, भानगढ़ किला, मूसी महारानी की छत्री जैसी कई सारी जगहें हैं। जिन्हें आप दो दिन में शायद ही पूरा एक्सप्लोर कर पाएं। लेकिन वीकेंड ट्रिप के प्लान के लिए इस जगह की सैर बारिश के मौसम में आराम से की जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।