why you must boil these 7 vegetables before eating them इन 7 सब्जियों को खाने से पहले जरूर उबाल लें, बढ़ जाएंगे पोषक तत्व
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलइन 7 सब्जियों को खाने से पहले जरूर उबाल लें, बढ़ जाएंगे पोषक तत्व

इन 7 सब्जियों को खाने से पहले जरूर उबाल लें, बढ़ जाएंगे पोषक तत्व

Boiled vegetables names: सब्जियों को कभी कच्चा ही खा लेते हैं तो कभी स्वाद के लिए फ्राई कर लेते हैं। लेकिन जान लें कि वो कौन सी सब्जियां हैं जिन्हें खाने से पहले उबालना जरूरी होता है। कच्चा खाने पर इनके पूरे पोषक तत्व बॉडी को नहीं मिल पाते हैं।

AparajitaFri, 13 June 2025 11:01 PM
1/8

सब्जियों को उबालकर खाने के फायदे

सब्जियां खाना सबसे ज्यादा हेल्दी हैबिट है। सब्जियों में सभी तरह के मिनरल्स, विटामिंस,प्रोटीन, फाइबर आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही ये डाइजेस्ट होने में भी सरल होती है। लेकिन हर सब्जी को खाने का तरीका अलग होता है। जैसे कि कुछ सब्जियों को लोग कच्चा खाना पसंद करते हैं। लेकिन असल में अगर इन्हें उबाल लिया गया तो ना केवल स्वाद बढ़ जाएगा, डाइजेशन और भी ज्यादा आसान हो जाएगा बल्कि इसके न्यूट्रशिन की मात्रा भी बढ़ जाएगी। तो चलिए जान लें वो कौन सी सब्जियां हैं जिन्हें उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

2/8

गाजर

गाजर को ज्यादातर लोग कच्चा खाना पसंद करते हैं। इसे सलाद के तौर पर खाया जाता है। लेकिन गाजर को उबालने से इसके सेल की दीवारें टूटती हैं जिससे बीटा कैरोटिन की मात्रा बढ़ जाती है। जिसे बॉडी आसानी से विटामिन ए में कंवर्ट कर लेता है।

3/8

पालक

पालक को कच्चा तो कभी भी नहीं खाना चाहिए। वहीं इसे फ्राई करने की भी गलती ना करें। अगर पालक को उबाल दिया जाए तो इसमे मौजूद ऑक्सिलिक एसिड कम हो जाता है। जो कैल्शियम और आयरन के अब्जॉर्ब्शन को बॉडी में रोकता है। पालक आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है और शरीर में एनीमिया और बोन हेल्थ की प्रॉब्लम को सॉल्व करता है।

4/8

ब्रोकली

ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट्स और ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका उबालना है। ब्रोकली को उबालकर खाने से ये थायराइड फंक्शन को डिस्टर्ब नहीं करती है। विटामिन सी,के से भरपूर होने की वजह से ब्रोकली स्किन, इम्यून हेल्थ और बोन हेल्थ के लिए अच्छी होती है।

5/8

टमाटर

टमाटर को तो लोग कई तरीकों से खाते हैं। लेकिन टमाटर के फायदे ज्यादा लेना चाहते हैं तो हमेशा उबालकर खाएं। उबालने से टमाटर में लाइकोपिन की मात्रा बढ़ जाती है जो पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है और कई तरह की क्रॉनिक डिसीज से बचाता है।

6/8

चुकंदर

चुकंदर को उबालकर खाने से नाइट्रेट प्रिजर्व हो जाता है। जो ब्लड फ्लो को इंप्रूव करता है और ब्लड प्रेशर को लो रखने में मदद करता है। कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ के साथ ही चुकंदर को उबालकर खाने से ये बॉडी के काम करने या एक्सरसाइज करने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

7/8

शकरकंद

शकरकंद को उबालने से इसमे मौजूद हाई लेवल के बीटा कैरोटीन को बने रहने में मदद मिलती है। जिससे शकरकंद खाने से आंखों की रोशनी, इम्यून सिस्टम, स्किन हेल्थ पर असर होता है।

8/8

आलू

आलू को अगर उबालकर खाया जाए इसमे मौजूद ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। साथ ही दूसरे विटामिन सी, बी 6 मिलते हैं और हेल्दी कार्ब्स के जरिए शरीर में एनर्जी बनी रहती है।