BJP Celebrates 11 Years of Service and Governance at Viksit Bharat Sankalp Sabha विकसित भारत की दिशा में एकजुट होने का किया आह्वान, Balrampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsBJP Celebrates 11 Years of Service and Governance at Viksit Bharat Sankalp Sabha

विकसित भारत की दिशा में एकजुट होने का किया आह्वान

Balrampur News - सादुल्लाह नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महंत वीरेन्द्र दास ने एकता का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने पार्टी की उपलब्धियों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरSat, 14 June 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
विकसित भारत की दिशा में एकजुट होने का किया आह्वान

सादुल्लाह नगर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्र में भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 गौरवपूर्ण वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प सभा" का आयोजन डाक बंगला सादुल्लाहनगर नगर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिति महंत वीरेन्द्र दास रहे। मुख्य अतिथि महंत वीरेंद्र दास ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने पार्टी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता ने की। उन्होंने भाजपा के जनसेवा पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सभा का समापन उद्बोधन रमेश चंद्र तिवारी एवं विष्णु प्रताप गुप्ता ने किया। उन्होंने पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आगामी लक्ष्यों को रेखांकित किया। सभा के अंत में अहमदाबाद में घटित हुई दु:खद विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुड़िया वर्मा, राधेश्याम गुप्ता, सुमित सिंह, राम मूरत प्रजापति, अतुल उपाध्याय, रमेश चौहान, आनंद बाबा, रमेश गुप्ता प्रधान, राघव राम वर्मा, अवधेश उपाध्याय, भगवान पूजन पटेल, सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।