घर के बने वेजिटेरियन खाने से 10 किलो तक होगा वेट लॉस, फिटनेस कोच ने शेयर किया डाइट प्लान
Weight Loss Diet Plan: वेट लॉस करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां से शुरू करें तो इस फिटनेस कोच के बताए वेजिटेरियन डाइट प्लान को फॉलो करें। घर के बने सिंपल खाने के साथ कैलोरी काउंट कर जरूरी प्रोटीन और मिनरल्स मिल जाते हैं।

घर का सिंपल खाना भी आपके वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। अगर आप सोचते हैं कि केवल अंडा और मीट से प्रोटीन इनटेक पूरा करना पड़ेगा तो इस फिटनेस कोच ने इस मिथ को तोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर द कॉन्शियस योगी नाम से वेट लॉस कोच ने घर के बने खाने और घर में ही वर्कआउट करके 20 किलो तक वजन घटाया है। और, अब वो फैंस के साथ 3 महीने में 10 किलो वजन घटाने के लिए कैलोरी काउंट का वेजिटेरियन मील प्लान शेयर किया है। इस वेजिटेरियन डाइट प्लान में 1650 कैलोरी, 112 ग्राम प्रोटीन, 163 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 65 ग्राम फैट शामिल है। साथ ही इसे दिनभर में ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर में डिवाइड करके बताया गया है।
ब्रेकफास्ट में लें 292 कैलोरी
ब्रेकफास्ट में कम से कम 292 कैलोरी ली जानी चाहिए। जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहे। इसके लिए 150 मिली दूध या दूध की चाय या दूध की कॉफी पिएं लेकिन बिना शक्कर।
इसके साथ 45 ग्राम बेसन का चीला और साथ में 100 ग्राम ग्रेटेड सब्जियां और पुदीना की चटनी। साथ में 5 ग्राम घी।
मिड मॉर्निग स्नैक में 187 कैलोरी
वेट लॉस जर्नी में भूख का सॉल्यूशन जरूरी है। इसलिए ब्रेकफास्ट के बाद जब भूख लगे तो ग्रीक योगर्ट सौ ग्राम और 5-6 मिक्सड नट्स खाएं। ये आपको 187 कैलोरी देगा और आपका पेट भी भरेगा।
लंच में 630 कैलोरी
45 ग्राम रोटी या चावल और साथ में 150 ग्राम सब्जियां, 100 ग्राम पनीर भुर्जी, 30 ग्राम छोले और 5 ग्राम घी।
शाम के स्नैक्स में 120 कैलोरी लें। जिसमे एक स्कूप व्हे प्रोटीन पाउडर और साथ में सौ ग्राम फल जिसमे सेब, तरबूज, अमरूद, चीकू या अंगूर खाएं।
डिनर में 385 कैलोरी
40 ग्राम चावल के साथ 150 ग्राम मिक्स्ड वेजिटेबल। साथ ही 40 ग्राम सोया चंक पुलाव और 5 ग्राम देसी घी। दिनभर में कैलोरी के साथ खाने की मात्रा का ख्याल रखकर आराम से वजन घटाया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।