दूसरों का बुरा करने वाले खुश क्यों रहते हैं? सोचने पर मजबूर कर देंगी ये 5 वजह why do people who do wrong seems happier 5 shocking facts about this
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रwhy do people who do wrong seems happier 5 shocking facts about this

दूसरों का बुरा करने वाले खुश क्यों रहते हैं? सोचने पर मजबूर कर देंगी ये 5 वजह

लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि जो इंसान बुरा काम करता है, वो हमेशा खुश रहता है। क्या वाकई में उनकी जिंदगी इतनी बेहतर होती है या ये सिर्फ एक दिखावा है। चलिए जानते हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 June 2025 03:57 PM
share Share
Follow Us on
दूसरों का बुरा करने वाले खुश क्यों रहते हैं? सोचने पर मजबूर कर देंगी ये 5 वजह

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जो लोग दूसरों को धोखा देते हैं, झूठ बोलते हैं या बेईमानी करते हैं, वो अक्सर हंसते, मुस्कुराते और मजे करते हुए नजर आते हैं। ऐसे लोगों को देखकर हमेशा ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी बात की कोई टेंशन ही नहीं है। दूसरी तरफ जो लोग इमानदारी से मेहनत के साथ जिंदगी जीते हैं, वो इनकी तुलना में कहीं अधिक टेंशन में दिखाई देते हैं। ऐसे में अक्सर यही सवाल मन में आता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि जो इंसान बुरा काम करता है, वो हमेशा खुश रहता है। क्या वाकई में उनकी जिंदगी इतनी बेहतर होती है या ये सिर्फ एक दिखावा है। चलिए जानते हैं।

तुरंत फायदा मिलने की खुशी

जो लोग बुरा काम करते हैं, वो अक्सर किसी लालच में ही ऐसा करते हैं। वो अमूमन ऐसे रास्ते अपनाते हैं जिससे उन्हें तुरंत पैसा, आराम या मजा मिल जाता है। किसी को धोखा दे कर पैसे कमा लेना या बिना मेहनत के कुछ पा लेना, इससे तुरंत मिलने वाला फायदा उन्हें थोड़ी देर के लिए खुशी देता है। लेकिन यह खुशी सिर्फ ऊपर से होती है, अंदर से नहीं। जबकि ये बाहरी खुशी देखकर लोग सोचते हैं कि ये तो बुरा कर के भी इतना खुश है।

दिखावे के लिए होते हैं खुश

जो लोग बुरा काम करते हैं, झूठ बोलते हैं या बेईमानी करते हैं, ऐसे लोग अक्सर अपनी ज़िंदगी को बहुत अच्छा दिखाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर महंगे होटल, गाड़ियाँ और हंसते हुए चेहरे दिखाते हैं। लेकिन यह सिर्फ दिखावा ही होता है, असल में उन्हें इतनी खुशी नहीं होती। ये लोग जानते हैं कि अगर उन्होंने सच्चाई दिखाई, तो लोग उनकी असलियत समझ जाएंगे। इसलिए वे बाहर से खुश दिखते हैं, चाहे अंदर से वो कितने भी परेशान क्यों ना हों।

सच्चाई से भागने की आदत

जो लोग बुरा काम करते हैं, वे अपनी जिम्मेदारियों से बचना सीख जाते हैं। उन्हें चिंता नहीं होती कि उनका काम किसी को नुकसान पहुँचा रहा है या नहीं। ऐसे लोग सोचते हैं कि अगर पकड़े भी गए, तो किसी तरह बच निकलेंगे। यही सोच उन्हें डर से दूर रखती है और जिस वजह से वे हमेशा चिंता से दूर और खुश दिखाई देते हैं।

अंदर की बेचैनी को छुपा लेते हैं

बुरा काम करने वाले लोगों को भी अपने अंदर डर, शर्म और पछतावा होता है। लेकिन वे इसे जाहिर नहीं होने देते। ऐसे लोग ये अच्छे से जानते हैं कि अगर उन्होंने दुख या पछतावा दिखाया, तो लोग उन्हें कमजोर समझने लगेंगे। इसलिए ये लोग हमेशा हँसते हुए दिखते हैं, ताकि कोई उनके अंदर की बेचैनी को ना समझ पाए।

समाज की सोच का असर

आज का समाज अक्सर सफलता को सिर्फ पैसे और आराम से मापने लगा है। अगर कोई इंसान अमीर है और महंगी चीजें इस्तेमाल करता है तो उसे सफल माना जाता है, चाहे उसने वो चीजें कैसे भी पाई हों। ऐसे माहौल में बुरा काम करने वाले लोगों को ज्यादा सम्मान मिल जाता है, जिससे वे और ज्यादा खुश नजर आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।