प्रिंटेड लहंगा पहन यूं इतराती नजर आईं पलक तिवारी, स्टाइल देख लड़कियां जरूर कर लेंगी कॉपी palak tiwari rock in boho print lehenga with halter neck beautiful blouse perfect inspiration for pre wedding function, फैशन - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनpalak tiwari rock in boho print lehenga with halter neck beautiful blouse perfect inspiration for pre wedding function

प्रिंटेड लहंगा पहन यूं इतराती नजर आईं पलक तिवारी, स्टाइल देख लड़कियां जरूर कर लेंगी कॉपी

Palak Tiwari Boho Print Lehenga: पलक तिवारी का फोटोशूट इंप्रेसिव दिख रहा जिसमे वो नीले रंग के बोहो प्रिंट वाले लहंगे और हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ रेडी हैं। पलक का ये लुक नेक्स्ट जनरेशन के वेडिंग फंक्शन लुक के लिए परफेक्ट है।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
प्रिंटेड लहंगा पहन यूं इतराती नजर आईं पलक तिवारी, स्टाइल देख लड़कियां जरूर कर लेंगी कॉपी

पलक तिवारी ने नेक्स्ट जनरेशन के लिए लहंगे में रेडी होने के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन दे दी है। लेटेस्ट फोटोशूट के लिए रेडी पलक काफी खूबसूरत दिख रही हैं और उनका ब्लू लहंगा फैंस को इंप्रेस कर रहा है। अगर आप समर सीजन में सहेली से लेकर कजिन की शादी के लिए लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो बस पलक तिवारी का लुक रीक्रिएट कर लें। यहीं नहीं प्री वेडिंग फंक्शन के लिए भी ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है।

नीले लहंगे में किया इंप्रेस

डिजाइनर मसाबा गुप्ता के लिए म्यूज बनीं पलक तिवारी जेन जी जनरेशन के लिए गॉर्जियस स्टाइल इंस्पिरेशन दे रही हैं। नीले रंग के लांग स्कर्ट पर बने डिजिटल प्रिंट और फ्लेयर के साथ वॉल्यूम वाली डिजाइन काफी अट्रैक्टिव दिख रही है। वहीं नीले रंग पर रेड, यलो, ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन इसे बोहो लुक दे रहा जो काफी यूनिक और फ्रेश नजर आ रहा।

पलक तिवारी का न्यू लुक

ब्लाउज ने कर लिया इंप्रेस

वहीं इस बोहो प्रिंट वाले लहंगा कम स्कर्ट के साथ हॉल्टर नेक के नेवी ब्लू ब्लाउज को पेयर किया गया है। जिस पर बना प्रिंट इसे लाइटवेट और हैवी एंब्रायडरी ना पसंद करने वाली लड़कियों के लिए बेहद खास है।

मेकअप है खास

माथे पर लगी छोटी सी बिंदी, क्लीन ग्लोई सॉफ्ट ग्लैम बेस और साथ में ब्राउन न्यूड टोन लिपस्टिक के साथ स्मोकी कोहल आईज खूबसूरती को बढ़ा रही हैं। वहीं पर्ल वाले झुमके और स्टैक्ड बैंगल्स इंप्रेस करने के लिए काफी दिख रहे हैं। तो अगर आप प्री वेडिंग शूट से लेकर कजिन की वेडिंग के लिए हटके लुक की तलाश में हैं तो पलक तिवारी के इस लुक से जरूर इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।